Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हथेली पर मौजूद शनि पर्वत बताता है कितनी करनी पड़ेगी मेहनत, कितना कमाएंगे पैसा

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 08:00 AM (IST)

    Mount of Saturn in Palmistry हाथ में शनि पर्वत बेहद महत्वपूर्ण है। यह मिडिल फिंगर के ठीक नीचे स्थित होता है। यह स्थान व्यक्ति के कर्म भाग्य और सफलता-अ ...और पढ़ें

    यदि हथेली में शनि रेखा स्पष्ट बनी हो, तो जीवन में खूब पैसा कमाता है इंसान।
    यदि हथेली में शनि रेखा स्पष्ट बनी हो, तो जीवन में खूब पैसा कमाता है इंसान।

    HighLights

    1. शनि को लोहा, स्टील, तेल का कारक माना जाता है।
    2. शनि के क्षेत्रों से जुड़ा व्यवसाय करने वाले होते हैं अमीर।
    3. हथेली में मध्यमा उंगली के नीचे होता है शनि पर्वत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mount of Saturn in Palmistry: शनि ग्रह की बात शुरू होते ही बहुत से लोग दहशत में आ जाते हैं। मगर, ये नहीं भूलना चाहिए कि कर्म प्रधान शनि न्याय के देवता भी हैं। जो लोग मेहनती होते हैं और न्यायोचित तरीके से अपने सारे काम करते हैं, उनको शनिदेव इतनी संपत्ति देते हैं कि वो संभाल भी नहीं पाते हैं।

    शनि को लोहा, स्टील, तेल का कारक माना जाता है। इन क्षेत्रों से जुड़े लोग अमीर होते हैं। यदि आपके पास कुंडली नहीं है, तो भी आप अपनी हथेली से पता कर सकते हैं कि आपके लिए शनिदेव कैसे फल देने वाले साबित होंगे।

    हाथ में शनि पर्वत बेहद महत्वपूर्ण है। यह मिडिल फिंगर के ठीक नीचे स्थित होता है। यह स्थान व्यक्ति के कर्म, भाग्य और सफलता-असफलता के बारे में बताता है। जिस व्यक्ति की हथेली पर शनि पर्वत जितना उभरा हुआ और स्पष्ट होता है, वो अपनी जिंदगी में उतना ज्यादा धन कमाते हैं।

    शनि पर्वत यदि पूरी तरह विकसित हो, तो ऐसा व्यक्ति ज्ञानी, गंभीर एवं विचारशील होता है। वह कोई भी काम सोच-विचार कर ही शुरू करता है। इसके अलावा असका अपनी इंद्रियों पर भी नियंत्रण होता है।

    कैसा होता है यहां रेखाओं के पहुंचने का असर

    इस पर्वत पर पहुंचने वाली रेखाएं भी व्यक्ति की जिंदगी में बड़े पैमाने पर असर डालती हैं। शनि पर्वत पर केंद्र में मछली का निशान बने, तो जीवन में धन मिलता है।

    खबरें और भी

    यदि यह चिह्न शनि और गुरु पर्वत के बीच में बने तो धन तो मिलता ही है साथ ही यश और सम्मान भी भरपूर मिलता है।

    यह भी पढ़ें- क्या किचन के स्लैब पर बेल सकते हैं रोटियां, जानिए क्या कहता है वास्तु और साइंस

    यदि शनि पर्वत पर एक या दो खड़ी रेखाएं पहुंच रही हो, तो ऐसा व्यक्ति कभी भूखा नहीं रहता। उसके खाने-पीने की व्यवस्था हमेशा होती रहती है।

    यदि लाइफ लाइन यानी जीवन रेखा से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचे, तो ऐसे लोगों को परिवारिक संपत्ति नहीं मिलती है। उन्हें जीवन में कड़े संघर्ष करने पड़ते हैं और उन्हीं संघर्षों से वो संपत्ति बनाते हैं।

    यदि चंद्र पर्वत से निकली कोई रेखा शनि पर्वत पर पहुंच जाए, तो ऐसा व्यक्ति को घर से दूर जाना पड़ता है। घर छोड़ने के बाद ही उसका सही मायने में भाग्योदय होता है।

    यह भी पढ़ें- रामायण में लिखा है पूरी दुनिया की कृपा आप पर होगी, पढ़िए कि आपको क्या करना है

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।