Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Puja Path Tips: क्या दीपक जलाते समय आपको भी मिलते हैं ये संकेत, तो यहां जानिए शुभ-अशुभ परिणाम

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 01:04 PM (IST)

    Puja Rituals सनातन धर्म में सुबह और शाम अपने ईष्ट देव की पूजा का विधान है। इस दौरान दीपक भी मुख्य रूप से जलाया जाता है और इसके बिना पूजा अधूरी मानी जा ...और पढ़ें

    Puja Path Tips दीपक जलाते समय मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेत।
    Puja Path Tips दीपक जलाते समय मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Astro Tips for Puja: हिंदू धर्म में पूजा-अर्चना द्वारा ईश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रकट किया जाता है। दीपक भी पूजा का एक जरूरी हिस्सा है। ऐसे में रोजाना सुबह शाम पूजा के दौरान दीपक मुख्य रूप से जलाया जाता है। हिंदू धर्म में दीपक को रोशनी का प्रतीक माना गया है। इसलिए दीपक धार्मिक अनुष्ठानों का एक जरूरी हिस्सा है।

    दीपक की बाती का पूरा जलना

    माना जाता है कि जब आपकी बात्ती पूरी तरह जल जाती है तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपके ऊपर देवी-देवताओं के कृपा बनी हुई है। साथ ही जिस कार्य के लिए आप प्रयासरत हैं, वह कार्य आपका पूरा होने वाला है। वहीं, अगर पूजा के दौरान दीए की लौ ऊपर की ओर उठने लगे तो इसका अर्थ है कि आपकी पूजा सफल हुई और आपको इसके शुभ परिणाम मिलने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें - Jyotish Tips: तकिए के नीचे रख लें एक कपूर, बड़ी-बड़ी समस्याओं को देगी मात

    दीपक का बुझना

    पूजा के दौरान दीपक का अचानक से बुझ जाना एक शुभ संकेत नहीं माना जाता। दीपक का बुझना इस बात को ओर संकेत करता है कि आपने पूरे-विधान के साथ पूजा नहीं की है। इसे देवी-देवता के नाराज होने का संकेत भी माना जाता है। इस स्थिति से बचने के लिए पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करें और अपनी बाती को बुझने से बचाने का प्रयास करें।

    यह भी पढ़ें - Astrology Tips: खराब रिश्तों का कारण हो सकते हैं ये ग्रह, इन उपायों से बनाएं पारिवारिक संबंधों को मजबूत

    पूरी होंगी सभी इच्छाएं

    शकुन शास्त्र में माना गया है कि अगर पूजा के दौरान दीपक जलाने के बाद इसकी लौ अचानक से तेज हो उठती है, तो इसे एक बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ है कि भगवान आपके प्रसन्न हैं और आपकी सभी इच्छाएं जल्द ही पूरी होने वाली हैं।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'