विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepak ke Niyam: रोजाना पूजा में इस तरह जलाएं दीपक, मिलेंगे अच्छे परिणाम

Updated: Thu, 15 May 2025 05:39 PM (IST)

दीपक हिंदू धर्म को ज्ञान और शुभता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। अगर आप कुछ नियमों का ...और पढ़ें

Deepak ke Niyam in hindi (Picture Credit: Freepik)
Deepak ke Niyam in hindi (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. दीपक जलाए बिना अधूरी मानी जाती है पूजा।
  2. दीपक जलाने से प्रसन्न होते हैं देवी-देवता।
  3. दीपक जलाते समय जरूर रखें नियमों का ध्यान।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूजा के दौरान दीपक जलाना जरूरी माना जाता है, क्योंकि दीपक को पूजा-अर्चना का जरूरी भाग माना गया है और इसके बिना आपकी पूजा अधूरी रह सकती है। अगर सही तरीके से पूजा के दौरान दीपक जलाया जाए, तो सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। लेकिन अगर आप दीपक जलाते वक्त कुछ गलतियां करते हैं, तो उससे आपको बुरे परिणाम भी मिल सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसके कुछ नियमों का ध्यान रखा जाए।

शुद्धता है जरूरी

दीपक जलाने से पहले हमेशा अपने हाथ अच्छे से धो लेने चाहिए। इसी के साथ तन के साथ-साथ मन की शुद्धि का भी ख्याल रखें और पूरी श्रद्धा के साथ दीपक जलाएं। इसी के साथ दीपक को कभी भी फूंक मारकर या फिर हाथ से नहीं बुझाना चाहिए, ऐसा करना अपशगुन माना जाता है। इसी के साथ दीपक जलाने के बाद तिल्ली को मंदिर या इधर-उधर न डालें।

(Picture Credit: Freepik)

रखें इन बातों का ध्यान

दीपक जलाते वक्त इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि दीपक खंडित नहीं होना चाहिए, वरना इससे नकारात्मकता बढ़ाने का खतरा बना रहता है। इसी के साथ यह भी सुनिश्चित करें कि दीपक एकदम साफ होना चाहिए और रोजाना जलाने से पहले दीपक को साफ कर लें।

यह भी पढ़ें - Aate ka Deepak: मन्नत पूरी करने के लिए इस तरह जलाएं आटे का दीपक, मां अन्नपूर्णा की भी मिलेगी कृपा

कैसी होनी चाहिए बाती

अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं, तो उसमें रुई हुई से बनी हुई बाती का इस्तेमाल करना शुभ होता है। वहीं अगर आप तेल का दीपक जला रहे हैं, तो उसमें लाल रंग की मौली का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। इसी के साथ पूजा के दौरान शुद्ध देसी घी या फिर तिल के तेल का दीपक जलाना अधिक शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मकता दूर रहती है और मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

(Picture Credit: Freepik)

किस दिशा में जलाएं दीपक

दीपक जलाते समय उसकी लौ को हमेशा पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इसी के साथ सुबह 5 से 10 के बीच और शाम के समय 5 से 7 के बीच दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें - Deepak ke Niyam: शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर इस तरह जलाएं दीपक, होगा लक्ष्मी जी का आगमन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।