Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepak ke Upay: आर्थिक तंगी होगी दूर, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास, करें दीपक के ये खास उपाय

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 02:43 PM (IST)

    हिंदू धर्म में दीपक का खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि घर में दीपक जलाने से शुभता आती है। इसके साथ ही धन की देवी खुश होती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो ल ...और पढ़ें

    Deepak ke Upay: जरूर करें दीपक के ये 3 असरदार उपाय -
    Deepak ke Upay: जरूर करें दीपक के ये 3 असरदार उपाय -

    HighLights

    1. सनातन धर्म में दीपक जलाने की परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है।
    2. शास्त्रों में दीपक को शुभता और लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
    3. घर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में दीपक जलाने की परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है। शास्त्रों में दीपक को शुभता और लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि शाम के समय अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता इससे घर में खुशहाली आती है। साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    वहीं, आज हम दीपक के कुछ चमत्कारी उपाय आपके साथ साझा करेंगे, जिनका गहरा प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिलेगा, तो चलिए जानते हैं -

    जरूर करें दीपक के ये 3 असरदार उपाय

    आर्थिक तंगी के लिए

    अगर आप लगातार आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो आपको धन की देवी यानी मां लक्ष्मी के समक्ष सात मुखी दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद मां के वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता का नाश होता है। साथ ही धन से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होता है।

    मान-सम्मान के लिए

    जो लोग अपार यश की कामना रखते हैं, उन्हें रोजाना सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद घी के दीपक से उनकी आरती भाव के साथ करनी चाहिए। इस उपाय को करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही सूर्य देव की कृपा मिलती है।

    पढ़ाई के लिए

    जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है, उन्हें बुधवार के दिन भगवान गणेश की खास पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा में दुर्वा घास जरूर शामिल करना चाहिए। फिर तीन मुखी यानी तीन बत्तियों वाला देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से ज्ञान में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2024: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर करें गणेश चालीसा का पाठ, घर में होगा ऋद्धि-सिद्धि का आगमन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।