यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deepak ke Niyam: इन चीजों को डालकर जलाएं दीपक, खुले जाएंगे समृद्धि के रास्ते
हिंदू धर्म में दीपक को शुभता का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक काल से चली आ रही मान्यताओं के अनुसार दीपक जलाने से देवी-देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है ...और पढ़ें

HighLights
- पूजा में मुख्य रूप से जलाया जाता है दीपक।
- हिंदू धर्म में शुभता का प्रतीक माना जाता है दिया।
- दीपक जलाने से बनी रहती है सकारात्मकता।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Diya Jalane ke Fayde: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है। इसके बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक घर के मंदिर या फिर मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में यदि आप दिया जलाते समय इसमें कुछ चीजें डालकर जलाते हैं, तो इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
साम के समय जलाएं ये दीपक
शाम के समय यदि दीपक जलाते समय आप उसमें दो लौंग डाल देते हैं, तो इससे आपको जीवन में अद्भुत लाभ देखने को मिल सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन में वृद्धि के योग बनते हैं।
शुक्रवार के दिन जलाएं ये दीपक
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए, शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में आप अपने घर के ईशान कोण में घी का दीपक जला सकते हैं। इसके लिए दीपक में रुई की बाती की बजाय लाल धागे से बनाई गई बाती का उपयोग करें। लक्ष्मी जी की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए आप घी के इस दीपक में केसर भी डाल सकते हैं। इस उपाय को करने से धन की समस्या दूर होने लगती है।
यह भी पढ़ें - Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए बुधवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा वर
दूर होगी नकारात्मकता
अगर आप घी के दीपक में काली मिर्च डालकर अपने घर के मंदिर में जलाते हैं, तो इससे आपको जीवन में सकारात्कम परिणाम देखने को मिल सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको शत्रुओं पर विजय मिलती है। साथ ही इस उपाय को करने से व्यक्ति के बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
खबरें और भी
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।