Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी के दिन इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, मिल सकते हैं कई लाभ

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 02:56 PM (GMT+05:30)

    देवशयनी एकादशी का दिन श्री हरि विष्णु की पूजा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस व्रत का पालन करते हैं उन्हें भगवान विष्णु के ...और पढ़ें

    Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ -
    Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ -

    HighLights

    1. सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है।
    2. यह एकादशी भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. इस बार देवशयनी एकादशी का व्रत 17 जुलाई को रखा जाएगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। यह एकादशी भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति का जीवन सुखी रहता है। इसके साथ ही उनके सभी पापों का नाश होता है। यह व्रत परम कल्याणकारी है, जिसका पालन हर किसी को करना चाहिए।

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2024) 17 जुलाई, 2024 दिन बुधवार को मनाई जाएगी, तो चलिए यह किन राशियों के लिए कल्याणकारी होने वाली है? उसके बारे में जानते हैं - 

    यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर इस विधि से करें श्री हरि का अभिषेक, धन में होगी अपार वृद्धि 

    मेष राशि

    देवशयनी एकादशी के दिन मेष राशि वालों को करियर में काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्हें करियर में उन्नति प्राप्त होगी, जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि थोड़े खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन इससे आपको किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    वृषभ राशि

    देवशयनी एकादशी वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। इससे इनके जीवन में सकारात्‍मक बदलाव आएगा। कहा जा रहा है कि इन राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगा। साथ ही रिश्तों में मधुरता आएगी। ऐसा भी माना जा रहा कि इन्हें बड़ा पद प्राप्त हो सकता है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों को देवशयनी एकादशी जबरदस्त लाभ देकर जाएगी। ऐसा माना जा रहा है इस राशि के लोग राजनीति में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। साथ ही जीवन से आर्थिक संकट समाप्त होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Gajanana Sankashti Chaturthi 2024: कब है गजानन संकष्टी चतुर्थी? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।