Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, घर में होगा स्थायी लक्ष्मी का वास

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 10:24 AM (GMT+05:30)

    देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2025) तिथि पर भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास शुरू हो जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ शि ...और पढ़ें

    Devshayani Ekadashi 2025 : भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें।
    Devshayani Ekadashi 2025 : भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें।

    HighLights

    1. देवशयनी एकादशी को बहुत ही शुभ माना जाता है।
    2. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देवशयनी एकादशी का पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। यह वह दिन है जब भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास का आरंभ होता है। पंचांग के अनुसार, इस साल यह एकादशी आज यानी 06 जुलाई, 2025 दिन रविवार को मनाई जा रही है। इस दिन (Devshayani Ekadashi 2025) भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ भगवान शिव की आराधना का भी विशेष महत्व है, क्योंकि भगवान विष्णु के विश्राम के शिव जी पूरी सृष्टि का संचालन करते हैं।

    ऐसी मान्यता है कि इस पावन अवसर पर शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से घर में स्थायी रूप से मां लक्ष्मी का वास होता है और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती, तो आइए उन वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

    भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें (Offer These Things To Lord Shiva)

    • दूध - सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल और कच्चा दूध अर्पित करें। यह भगवान शिव को बेहद प्रिय है और इससे मन शांत होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
    • बिल्व पत्र - बिल्व पत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है। कहते हैं कि बिल्व पत्र अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।
    • धतूरा और आंकड़े के फूल - ये दोनों चीजें भगवान शिव को बहुत पसंद हैं। इन्हें अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
    • शमी पत्र - शमी पत्र भगवान शिव और शनिदेव दोनों को बहुत प्रिय है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से दुर्भाग्य दूर होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
    • चावल - अखंडित चावल शिवलिंग पर अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। यह अन्न और धन की वृद्धि का प्रतीक है। इसे अर्पित करने से शिव जी के साथ मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
    • कपूर - पूजा के अंत में कपूर से आरती करें। कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2025: इस कथा के बिना अधूरा है देवशयनी एकादशी का व्रत, जरूर करें इसका पाठ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी