Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanteras 2023: धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 05:53 PM (GMT+05:30)

    यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ह ...और पढ़ें

    Dhanteras 2023: धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
    Dhanteras 2023: धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    HighLights

    1. धनतेरस तिथि पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से साधक को अपार धन की प्राप्ति होती है।
    2. कार्तिक महीने में गंगा स्नान करने से साधक द्वारा अनजाने में किए सभी पाप कट जाते हैं।
    3. दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Dhanteras 2023: पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर को धनत्रयोदशी है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही धनतेरस पर खरीदारी भी की जाती है। ऐसा करने से सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है। अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी को लेकर दुविधा में हैं, तो राशि अनुसार इन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

    राशि अनुसार खरीदारी

    • मेष राशि के जातक धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर घर लाएं। साथ ही शुभ रत्न माणिक्य और मूंगा की भी खरीदारी कर सकते हैं। इसे सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर धारण कर सकते हैं।
    • वृषभ राशि के जातक धनतेरस पर नमक की खरीदारी कर सकते हैं। अगर आर्थिक स्थिति अनुकूल है, तो चांदी के सिक्के या मछली भी खरीद सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
    • मिथुन राशि के जातक धनतेरस पर गोमती चक्र घर पर लाकर विधि विधान से स्थापित करें। इसके अलावा, सोने का सिक्का खरीद सकते हैं। आप चाहे तो सोने का आभूषण भी खरीद सकते हैं।
    • कर्क राशि के जातक धनतेरस पर बर्तन खरीदकर लाएं। साथ ही चांदी के सिक्के की खरीदारी करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा।
    • सिंह राशि के जातक धनतेरस पर पीले रंग की वस्तुएं खरीदें। आप सूर्य देव को जल का अर्घ्य देने हेतु पीतल का कलश भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा, सोने का आभूषण या सिक्के खरीद सकते हैं।
    • कन्या राशि के जातक धनतेरस पर सूखा धनिया खरीदकर लाएं। साथ ही सोने या चांदी की अंगूठी में पन्ना जड़वाकर धारण कर सकते हैं। वहीं, कन्या राशि के जातकों का शुभ रत्न चांदी और सोना है। अतः चांदी के सिक्के खरीद सकते हैं।
    • तुला राशि के जातक धनतेरस पर नमक या झाड़ू खरीदकर घर लाएं। इसके अलावा, चांदी से निर्मित आभूषण खरीद सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा।
    • वृश्चिक राशि के जातक धनतेरस पर कुबेर यंत्र खरीदकर घर लाएं। पूजा गृह में विधि-विधान से स्थापित करें। वहीं, चांदी की अंगूठी में मूंगा रत्न जड़वाकर धारण कर सकते हैं।
    • धनु राशि के जातक धनतेरस पर कलश खरीदकर घर ले आएं। साथ ही आर्थिक स्थिति के अनुसार सोने का सिक्का खरीद सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।
    • मकर राशि के जातक धनतेरस तिथि पर चांदी की खरीददारी कर सकते हैं। इसके अलावा, झाड़ू खरीदकर मंदिर में दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भगवान शिव की अवश्य कृपा बरसेगी।
    • कुंभ राशि के जातक धनतेरस तिथि पर चांदी से निर्मित श्रीफल खरीदकर घर लाएं। इसके अलावा, चांदी में नीलम रत्न जड़वाकर धारण कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
    • मीन राशि के जातक धनतेरस तिथि पर सोने के सिक्के की खरीदारी कर सकते हैं। अगर आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं है, तो आप पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं। ऐसा करने से भगवान धन्वंतरि की कृपा जातक पर बरसती है।

    यह भी पढ़ें- धनतेरस पर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप और आरती, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।