Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanteras 2024: धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, चमक जाएगी आपकी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 29 Oct 2024 11:45 AM (IST)

    सनातन धर्म में कार्तिक (Kartik Month 2024) महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह महीना भगवान विष्णु और मां तुलसी को समर्पित है। इस महीने शुक्ल पक् ...और पढ़ें

    Dhanteras 2024: धनतेरस पर्व का धार्मिक महत्व (Pic Credit- Freepik)
    Dhanteras 2024: धनतेरस पर्व का धार्मिक महत्व (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. धनतेरस पर्व कार्तिक महीने में मनाया जाता है।
    2. इस महीने अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाती है।
    3. कार्तिक महीने में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार पर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना (Dhanteras Muhurat) करने का विधान है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसके चलते कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वन्तरि की उपासना की जाती है। इसके साथ ही स्वर्ग या चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी की जाती है। इसके अलावा, लोग बर्तन भी खरीदते हैं। अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो राशि अनुसार इन चीजों का क्रय कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 29 या 30 अक्टूबर, कब है धनतेरस? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    Dhanteras 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2024 Date and Auspicious Time)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू हो गई है और 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि गणना के अनुसार, आज यानी 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा का शुभ समय संध्याकाल 06 बजकर 31 मिनट से लेकर 08 बजकर 13 मिनट तक है। इस समय भगवान धन्वन्तरि की पूजा कर सकते हैं।

    राशि अनुसार खरीदारी

    • मेष राशि के जातक धनतेरस पर माणिक्य या मूंगा रत्न की खरीदारी कर सकते हैं। इसे अंगूठी में जड़वाकर धारण कर सकते हैं।
    • वृषभ राशि के जातक चांदी के सिक्के या मछली की खरीदारी कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
    • मिथुन राशि के जातक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार धनतेरस पर सोने का सिक्का या सोने का आभूषण खरीद सकते हैं।
    • कर्क राशि के जातक धनतेरस पर चांदी के सिक्के की खरीदारी करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा।
    • सिंह राशि के जातक धनतेरस पर पीतल का कलश खरीद सकते हैं। इसके अलावा, स्वर्ण आभूषण की भी खरीदारी कर सकते हैं।
    • कन्या राशि के जातक पन्ना रत्न की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही चांदी का सिक्का या आभूषण भी खरीद सकते हैं।
    • तुला राशि के जातक धनतेरस पर हीरा से निर्मित आभूषण खरीदें। इसके अलावा, चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं।
    • वृश्चिक राशि के जातक धनतेरस पर तांबे का बर्तन खरीदकर लाएं। इसके अलावा, कुबेर यंत्र भी घर पर स्थापित कर सकते हैं।
    • धनु राशि के जातक धनतेरस पर सोने का सिक्का खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कांसे का कलश खरीदकर घर ले आएं।
    • मकर राशि के जातक धनतेरस पर चांदी की खरीददारी कर सकते हैं। इसके साथ ही बर्तन की भी खरीदारी कर सकते हैं।
    • कुंभ राशि के जातक धनतेरस पर नीलम रत्न की खरीदारी कर सकते हैं। अंगूठी में जड़वाकर धारण कर सकते हैं। इसके अलावा, चांदी से निर्मित श्रीफल की खरीदारी कर सकते हैं।
    • मीन राशि के जातक धनतेरस पर सोने के सिक्के की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में इस सरल विधि से करें पूजा, मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी