Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, अभी नोट करें पूजा विधि

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 09:26 AM (IST)

    धनतेरस Dhanteras 2024) के पर्व का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान धन्वन्तरि की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन ...और पढ़ें

    Dhanteras Puja Vidhi: ऐसे करें भगवान धन्वन्तरि की पूजा (Pic Credit- Freepik)
    Dhanteras Puja Vidhi: ऐसे करें भगवान धन्वन्तरि की पूजा (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. धनतेरस का पर्व शुभ माना जाता है।
    2. यह त्योहार त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है।
    3. धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से दीपोत्सव की शुरुआत होती है। त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वन्तरि को समर्पित धनतेरस (Dhanteras Significance) का त्योहार मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि के संग धन की देवी मां लक्ष्मी और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही शुभ चीजों को घर लाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि उपासना (Dhanteras Timing 2024) करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते हैं धनतेरस का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

    धनतेरस 2024 डेट और टाइम (Dhanteras 2024 Date and Time)

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में धनतेरस का पर्व आज यानी 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा-अर्चना करने का शुभ मुहूर्त संध्याकाल में 06 बजकर 31 मिनट से लेकर 08 बजकर 13 मिनट तक है।

    यह भी पढ़ें:  Dhanteras 2024: इस कथा के पाठ से धनतेरस की पूजा होगी सफल, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

    इस मुहूर्त करें खरीदें शुभ चीजें  

    इस दिन सोना, (Gold Buy Shubh Muhuarat Time) चांदी और वाहन समेत आदि चीजों को खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को (Dhanteras 2024 Shubh Muhurat) सुबह में 10 बजकर 31 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक है। इसके अलावा आप 31 अक्टूबर को भी चीजें खरीद सकते हैं, जिसका शुभ मुहूर्त इस प्रकार है-

    शाम को 04 बजकर 13 मिनट से लेकर से 05 बजकर 36 मिनट तक।  

    शाम को 05 बजकर 36 मिनट से लेकर 07 बजकर 14 मिनट तक।  

    रात में 07 बजकर 14 मिनट से लेकर 08 बजकर 51 मिनट तक।  

    दीपावली पर जागरण की विशेष पेशकश: पढ़िए और डाउनलोड करिए और अपने परिजनों के साथ शेयर करिए लक्ष्मी-पूजन की ई-बुक

    धनतेरस के दिन घर के बाहर दीपक (yam ka deepak kab jalaya jata hai) जलाने का विधान है, जिसे यम का दीपक कहा जाता है। इस दिन दीपक जलाने का मुहूर्त इस प्रकार है-

    शाम को 05 बजकर 45 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 15 मिनट तक।

    (Pic Credit- Freepik)

    इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद मंदिर की सफाई करें। चौकी पर भगवान धन्वन्तरि के संग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश ( Dhanteras 2024 Puja Vidhi) की प्रतिमा को विराजमान करें। रोली या फिर चंदन का टीका लगाएं और फूल माला अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाएं और आरती करें। मंत्रों का जप करना बेहद फलदायी साबित होता है। अंत में फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं और लोगों में प्रसाद वितरण करें।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024 Date: कब और क्यों मनाया जाता है धनतेरस? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं पूजा का सही समय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।