Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanteras 2025 Date: किस दिन मनाया जाएगा धनतेरस? नोट करें शुभ मुहूर्त और योग

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 09:30 PM (IST)

    हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस (Dhanteras 2025 Date) मनाया जाता है। वहीं कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दीवाली मनाई जाती ...और पढ़ें

    Dhanteras 2025 Date: धनतेरस का धार्मिक महत्व
    Dhanteras 2025 Date: धनतेरस का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. कार्तिक महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
    2. इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा से दुखों का अंत होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में धनतेरस पर्व का खास महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक महीने में मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही सोने और चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी की जाती है। धनतेरस का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है।

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि चिरकाल में समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक भी कहा जाता है। कहते हैं कि भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। आइए, धनतेरस की सही डेट और शुभ मुहूर्त जानते हैं-

    धनतेरस 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2025 Date and Auspicious Time)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजाकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

    धनतेरस 2025 पूजन समय

    धनतेरस के दिन पूजन के लिए 18 अक्टूबर को शुभ समय प्रदोष काल यानी संध्याकाल में 07 बजकर 16 मिनट से लेकर 08 बजकर 20 मिनट तक है। इस समय भगवान धन्वन्तरि की पूजा कर सकते हैं। अलग-अलग जगहों पर भिन्न-भिन्न समय पर धनतेरस मनाया जाएगा। इसके अगले दिन दीवाली मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। यह पर्व दुनियाभर में मनाया जाता है। 

    खबरें और भी

    पंचांग

    • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर
    • सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 48 मिनट पर
    • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 43 मिनट से 05 बजकर 33 मिनट तक
    • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजे से 02 बजकर 46 मिनट तक
    • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 14 मिनट तक
    • निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025 Date: कब मनाई जाएगी दीवाली? एक क्लिक में नोट करें सही डेट और पूजा समय

    यह भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2025 Date: कब मनाई जाएगी देवउठनी और उत्पन्ना एकादशी? यहां जानें शुभ मुहूर्त एवं योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।