Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanteras 2025: धनतेरस पर क्या करें और क्या नहीं? जानें नियम

    Updated: Fri, 10 Oct 2025 02:14 PM (IST)

    धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी भी कहते हैं। इसका हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है। इस साल यह 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी ...और पढ़ें

    Dhanteras: धनतेरस पर रखें इन बातों का ध्यान।

    Dhanteras: धनतेरस पर रखें इन बातों का ध्यान।

    HighLights

    1. धनतेरस का पर्व शुभता का प्रतीक है।

    2. इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ खरीदारी करने का विधान है।

    3. इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dhanteras 2025: दीपावली पर्व का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। इसे धन त्रयोदशी भी कहते हैं। इस साल यह 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा के लिए समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ खास नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है, तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

    dhanteras

    धनतेरस पर क्या करें? (Dhanteras 2025 Par Kya Karen?)

    • इस दिन सोना, चांदी या इनसे बने आभूषण खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे धन में 13 गुना वृद्धि होती है।
    • इस दिन खासकर पीतल या तांबे के बर्तन खरीदना शुभ होता है, क्योंकि पीतल भगवान धन्वंतरि की धातु मानी जाती है।
    • झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन नई झाड़ू खरीदने से घर की दरिद्रता दूर होती है।
    • इस दिन खड़ा धनिया खरीदने से धन में अपार वृद्धि होती है।
    • इस दिन शाम के समय प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि की पूजा करनी चाहिए। इससे परिवार को अच्छा स्वास्थ्य का वरदान मिलता है।
    • इस दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने से धन-धान्य की कामना पूर्ण होती है।
    • इस दिन शाम को मुख्य द्वार पर यमराज के लिए एक दीपक जलाया जाता है।
    • धनतेरस से पहले ही पूरे घर की अच्छी तरह से सफाई करें और उसे सजाएं, खासकर प्रवेश द्वार को।

    धनतेरस पर क्या नहीं करें? (Dhanteras 2025 Par Kya Na Karen?)

    • इस दिन चाकू, कैंची या लोहे से बनी नुकीली या धारदार वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है।
    • इस दिन कांच के बर्तन या प्लास्टिक का सामान खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।
    • धनतेरस के दिन किसी को भी पैसा या कोई वस्तु उधार नहीं देनी चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती हैं।
    • इस शुभ दिन पर घर में लड़ाई-झगड़ा या किसी का अपमान न करें।
    • इस दिन मांस, मदिरा या तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • इस दिन शाम के समय घर को पूरी तरह से खाली नहीं छोड़ना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: धनतेरस पर करें इन मंत्रों का जाप, धन से भरी रहेगी तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।