विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhanteras 2026: भूलकर भी किसी को न दें ये चीजें, वरना हाथ से फिसल जाएगी घर की बरकत और सुख-समृद्धि

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:59 PM (IST)

धनतेरस पर सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कुछ चीजों का लेन-देन करने से बचना चाहिए। नमक समेत कुछ वस्तुओं को ...और पढ़ें

धनतेरस पर क्या नहीं देना चाहिए? (Picture Credits- AI Images)

धनतेरस पर क्या नहीं देना चाहिए? (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. नमक का लेन-देन धनतेरस पर अशुभ माना जाता है।

  2. धारदार वस्तुएं रिश्तों में कड़वाहट और नकारात्मकता लाती हैं।

  3. तेल, घी, नकद का लेन-देन सुख-समृद्धि पर असर डालता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत जो अपनी प्राचीन समृद्ध विरासत और संस्कृति के कारण त्योहारों की धरती के नाम से भी जाना जाता है। पूरे भारत में दीवाली का त्योहार बेहद ही शानदार और भव्य तरीके से मनाया जाता है। दीवाली से 1-2 दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस को 'धनत्रयोदशी' के नाम से भी जाना जाता है, जहां धन का मतलब पैसा और तेरस का मतलब तेरह होता है।

माना जाता है कि धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी, बर्तन और नई चीजों की खरीदारी करना सुख-समृद्धि लाता है। साल 2026 में धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को है। धनतेरस पर खरीदारी करने के साथ कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन 7 ऐसी चीजें हैं जिनका लेन-देन करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों को लेने-देने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है। आइए जानते हैं इन खास वस्तुओं के बारे में।

धनतेरस पर क्या नहीं देना चाहिए?

नमक
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस या दीवाली के मौके पर किसी को भी नमक न देना चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए। हिंदू दर्शन में नमक को सकारात्मक और आर्थिक स्थिरता से जोड़कर देखा जाता है। इसी कारण धनतेरस के मौके पर नमक का लेन देन करना अशुभ माना जाता है।

चाकू, सुई और धारदार चीजें
प्रचलित मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के मौके पर धारदार और नुकीली चीजों को न तो किसी को उपहार में देनी चाहिए और न ही किसी से लेनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसी चीजें रिश्तों में कड़वाहट और घर में नकारात्मक लाने का कारण बनती है। इसलिए दीवाली या धनतेरस के मौके पर लेनदेन से जुड़ी इन चीजों से बचना चाहिए।

घी या तेल
धनतेरस के मौके पर तेल या घी को भी देन नहीं चाहिए। दरअसल तेल और घी को रोशनी, पूजा और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। धनतेरस पर इन्हें किसी को देने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन तेल या घी का लेनदेन घर की सुख-समृद्धि पर नकारात्मक असर दिखा सकता है।

नकद
धनतेरस का त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर से जुड़ा माना जाता है, जिन्हें धन, खुशहाली और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण से प्रचलित मान्यताओं में इस दिन पैसों का लेन-देन करने से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि धनतेरस पर उधार देने से घर की बरकत प्रभावित होती हैं, हालांकि खरीदारी के लिए नकद का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कांच या शीशे से जुड़ी चीजें
धनतेरस के मौके पर कांच या शीशे से जुड़ी वस्तुएं किसी को उपहार में देना नहीं चाहिए। ज्योतिषी मान्यताओं के अनुसार, कांच का संबंध राहु से होता है, जिसे भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन कांच या शीशे से बनी चीजों का लेन-देन भी नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मुंबई अग्निकांड से बंगाल के स्वर्णशिल्पी हलकान: धनतेरस-दीवाली के ऑर्डर फंसे, सैकड़ों स्वर्ण कारीगरों का काम ठप

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर सोना-चांदी ही नहीं, साबुत धनिया खरीदना भी है शुभ, इसके पीछे छिपी है खास धार्मिक मान्यता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।