Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanu Sankranti 2023: धनु संक्रांति पर जरूर करें ये उपाय, बनते चले जाएंगे सभी बिगड़े काम

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 03:03 PM (IST)

    Dhanu Sankranti 2023 Date ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य देव वृश्चिक राशि से निकलकर जब गुरु ग्रह की राशि यानी धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो इस घ ...और पढ़ें

    Dhanu Sankranti 2023 धनु संक्रांति पर जरूर करें ये उपाय।
    Dhanu Sankranti 2023 धनु संक्रांति पर जरूर करें ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dhanu Sankranti 2023 Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखता है। धनु संक्रांति के साथ ही खरमास की भी शुरुआत हो जाती है। ऐसे में आप इस विशेष अवसर कुछ उपायों द्वारा कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं धनु संक्रांति के कुछ आसान उपाय।

    इस तरह करें महादेव को प्रसन्न

    धनु संक्रांति के दिन भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें गंगा जल चढ़ाएं। इससे साधक के जीवन के सभी कष्टों तो दूर होते ही हैं साथ ही सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। वहीं, अगर आप धनु संक्रांति के विशेष अवसर पर महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करते हैं, तो इससे आपके कार्य बिना किसा बाधा के पूरे होने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें - Dhanu Sankranti 2023: धनु संक्रांति पर करें मां गंगा के 108 नामों का मंत्र जाप, दूर हो जाएंगे सभी दुख और संताप

    पितरों को मिलेगी शांति

    धनु संक्रांति के दिन पितरों की शांति के लिए गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से सूर्य देव प्रसन्न होकर आपके सभी कष्ट दूर करते हैं। साथ ही इस दिन बिना नमक के भोजन करने से व्यक्ति को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही गायत्री मंत्र अपने पितरों की शांति के लिए इस दिन तर्पण कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें -  Hanuman Chalisa: डर, चिंता और तनाव से मुक्ति दिला सकती है हनुमान चालीसा, बस करें ये काम

    मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    धनु संक्रांति के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी जी का भी पूजन जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही जरूरतमंदों को अपनी क्षमता अनुसार भोजन कराएं और गरम कपड़े, कंबल आदि दान करें।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    मिलेगी रोगों से मुक्ति

    धनु संक्रांति के दिन एक जल से भरे कलश में इत्र डालें और इसे घर में किसी बीमार व्यक्ति के हाथों से स्पर्श कराएं। फिर इस जल को भगवान शिव को अर्पित करें। यह उपाय आपको 4 या 7 दिन तक करना है। ऐसा करने से सभी रोगों से मुक्ति मिलती है। 

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'