Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanu Sankranti 2025: धनु संक्रांति के दिन करें ये खास दान, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Thu, 11 Dec 2025 06:11 PM (GMT+05:30)

    धनु संक्रांति 16 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और तभी से खरमास लग जाएगा। खरमास में मांगलिक काम वर्जित होते हैं, ल ...और पढ़ें

    Dhanu Sankranti 2025: धनु संक्रांति दान।

    Dhanu Sankranti 2025: धनु संक्रांति दान।

    HighLights

    1. धनु संक्रांति का पर्व 16 दिसंबर को मनाया जाएगा

    2. इस दिन सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं

    3. इस दिन दान का बड़ा महत्व है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धनु संक्रांति का पर्व 16 दिसंबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे खरमास की शुरुआत होती है। ऐसा कहा जाता है कि खरमास के दौरान मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं, लेकिन यह समय दान, जप, और अन्य धार्मिक काम के लिए बहुत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस संक्रांति पर विशेष वस्तुओं का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धनु संक्रांति के दिन (Dhanu Sankranti 2025) किन चीजों का दान करना चाहिए?

    puja rituals

    धनु संक्रांति के दिन करें ये दान (Dhanu Sankranti 2025 Daan List)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को धनु संक्रांति के दिन गुड़ का दान करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर दही का दान करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस दिन पर मूंग की दाल का दान करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को धनु संक्रांति के दिन नारियल का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस दिन पर लाल वस्त्र का दान करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर केले का दान करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को धनु संक्रांति के दिन लाल चंदन का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस खास दिन पर केसर मिश्रित खीर का दान करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को धनु संक्रांति पर काले तिल का दान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस मौके पर तिल के लड्डूओं का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर हल्दी का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Dhanu Sankranti 2025: पौष महीने में कब है धनु संक्रांति? नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।