Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2022: दिवाली में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, जानिए इसका महत्व

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 09:28 AM (IST)

    Diwali 2022 Importance of Rangoli माना जाता है कि देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए दिवाली के मौके पर हर घर में रंगोली बनाई जाती है। क्योंकि रंगोली को धन ...और पढ़ें

    Diwali 2022: दिवाली में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, जानिए इसका महत्व
    Diwali 2022: दिवाली में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, जानिए इसका महत्व

    नई दिल्ली, Diwali 2022, Importance of Rangoli: दिवाली के मौके पर हर कोई घर, ऑफिस आदि को खूबसूरत तरीके से सजाता है। दिवाली में घर को खूबसूरत बनाने के लिए फूल, लाइटों आदि से सजाते हैं। इन्हीं में से एक और चीज है जिसके बिना दिवाली का पर्व अधूरा माना जाता है। वो है रंगोली बनाना।  रंगोली बनाने की प्रथा साल दर साल चलती आ रही है। कोई भी मांगलिक काम हो या फिर शुभ काम हर एक पर्व में रंगोली बनाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस साल दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। जानिए आखिर क्यों रंगोली बनाना माना जाता है शुभ।

    रंगोली विभिन्न चीजों का इस्तेमाल करके बनाते हैं। रंगोली आटा, फूल, पत्तियों के साथ-साथ रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। रंगोली में स्वास्तिक, कमल का फूल, लक्ष्मी जी के पद चिन्ह, मोर जैसे कई तरह के चिन्ह बनाए जाते हैं।

    रंगोली का अर्थ

    प्राचीन दृष्टिकोण से समझें, तो रंगोली एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है रंगों के जरिए भावों को दर्शाना।

    अल्पना

    भारत में कई जगहों पर रंगोली को अल्पना नाम से भी जानते हैं। अल्पना भी एक संस्कृत शब्द 'अलेपना' से बना है। जिसका अर्थ है लीपना या लेपन करना।

    दिवाली में रंगोली बनाने का महत्व

    • कहा जाता है कि रंगोली बनाने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। देवी-देवताओं के स्वागत के लिए खासकर मां लक्ष्मी को घर में आगमन के लिए रंगोली मुख्य द्वार में बनाना शुभ माना जाता है।  
    • कहा जाता है कि रंगोली बनाने से व्यक्ति के अंदर पॉजिटिव एनर्जी अधिक उत्पन्न होती है, जिससे वह तनाव मुक्त हो जाता है।
    • धनतेरस से लेकर दिवाली तक रोजाना स्नान करने के बाद घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर मां लक्ष्मी के चरणों को बनाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
    • रंगोली में विभिन्न तरह के फूलों या रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आसपास का वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का अधिक संचार होता है। जिससे घर में रहने वाले व्यक्तियों के जीवन पर अच्छा असर पड़ता है।  

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    खबरें और भी