Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान करें ये उपाय, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 10:16 AM (GMT+05:30)

    Lakshmi pujan Upay दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली पर पूरे घर और आस-पास की जगहों को दीपों से रोशन किया जाता है। साथ ही ...और पढ़ें

    Diwali 2023 धन लाभ के लिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के उपाय।
    Diwali 2023 धन लाभ के लिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के उपाय।

    HighLights

    1. कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है दिवाली।
    2. धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलता है दिवाली का पर्व।
    3. जानिए, दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के ये उपाय।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Diwali Puja: हर साल दिवाली का पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दीपावली का त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है इस त्योहार धूम न केवल भारत में देखने को मिलती है बल्कि विदेशों में भी दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

    ऐसे में इस साल 12 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन देवी लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इससे साधक को धन-धान्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    पूजा में जरूर रखें ये चीजें

    कौड़ी और गोमती चक्र मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय माने गए हैं। ऐसे में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान पूजा में 5 पीली कौड़ी और 9 गोमती चक्र जरूर रखें है और अगले दिन इन कौड़ी और गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की तिजोरी कभी खाली नहीं रहती।

    करें इस मंत्र का जाप

    दीपावली की रात को कमल गट्टे की माला से 'ॐ कमलायै नमः' मंत्र का 41 माला जप करें। दीपावली के दिन रात्रि में साफ-सुथरे व नए वस्त्र पहनकर महालक्ष्मी स्तोत्र, विष्णु सहस्रनाम, गोपाल सहस्रनाम का पाठ करें। इससे साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

    यह भी पढ़ें - Deepak jalane ke Niyam: शाम को दीपक जलाने से होता है मां लक्ष्मी का आगमन, बस इन नियमों का रखें ध्यान

    कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

    दीपावली के दिन सूर्योदय से लेकर सूर्योदय तक अखंड दीपक जलाएं। साथ ही दिवाली पर शुभ मुहूर्त में घर या अपने कार्यस्थल पर श्रीयंत्र और महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करें। ऐसा करने से साधक पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है और उसे कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'