Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: दिवाली से पहले इन चीजों को कर दें घर से बाहर, होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 04:52 PM (GMT+05:30)

    Diwali 2023 दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार को दीपों से सजाया जाता है। यही कारण है कि इसे दीपावली या दीपोत्सव भी कहा जाता है। दिवाली का पर्व अब ज्यादा ...और पढ़ें

    Diwali 2023 दिवाली से पहले इन चीजों को कर दें घर से बाहर।
    Diwali 2023 दिवाली से पहले इन चीजों को कर दें घर से बाहर।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Diwali 2023 Date: दीपावली हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिवाली कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाई जाती है। दीपावली की धूमधाम न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती है।

    दीपावली का ये त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। दिवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद साधक और उसके परिवार पर हमेशा बना रहता है।

    न रखें ऐसी मूर्तियां

    अगर आपके घर के मंदिर में भगवान की टूटी या खंडित मूर्ति मौजूद हैं तो दिवाली से पहले इन्हें घर से बाहर जरूर कर दें। वास्तु के अनुसार इस प्रकार की मूर्तियों को घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं माना गया। इस प्रकार की मूर्तियों को नदी या तालाब में विसर्जित कर देना चाहिए और इसके स्थान पर नई मूर्तियां स्थापित करनी चाहिए।

    ऐसा चीजें भी कर दें घर से बाहर

    दिवाली पर के शुभ अवसर पर घर में टूटी हुई या खराब घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि खराब या रुकी हुई घड़ी को खराब समय का सूचक माना जाता है। साथ ही टूटा हुआ शीशा भी घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में दिवाली से पहले ऐसी चीजों को भी घर से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के समय इन नियमों का रखें खास ख्याल, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल

    घर में न रखें ये चीजें

    अगर आपके घर में जंग लगा लोहे का सामान पड़ा है तो इसे भी तुरंत बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि इन चीजों को घर में रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही टूटा या बेकार फर्नीचर जैसे कि मेज, कुर्सी या टेबल पड़ा है और खराब पड़े जूते-चप्पल भी दिवाली से पहले घर से बाहर कर देने चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'