Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023 Upay: दिवाली के पहले जरूर कर लें ये काम, चमक उठेगी आपकी किस्मत

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 04:42 PM (IST)

    Diwali 2023 Upay हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व विशेष महत्व रखता है। दीप जलाकर यह त्योहार मनाया जाता है इसलिए इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। दिवाली के विशे ...और पढ़ें

    Diwali 2023: दिवाली के पहले जरूर कर लें ये काम।
    Diwali 2023: दिवाली के पहले जरूर कर लें ये काम।

    HighLights

    1. कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है दिवाली।
    2. हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार है दीपावली का पर्व।
    3. जानिए, दिवाली से पहले जरूर कर लें ये काम।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Diwali Puja 2023: कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दीपावली का पर्व मनाया जाता है। यह हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। वर्ष 2023 में दीपावली का पर्व 12 नवंबर, रविवार के दिन मनाया जाएगा। दिवाली के पर्व की तैयारियां बहुत पहले से शुरू कर दी जाती हैं। लोग घरों की साफ-सफाई में जुट जाते हैं। ऐसे में यदि आप दिवाली से पूर्व ये कार्य कर लेते हैं तो आपकी दिवाली बहुत शुभ बीतती है। 

    धनतेरस पर करें खरीदारी

    इस साल 10 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। ऐसे में धनतेरस के शुभ अवसर पर नई चीजें खरीद कर घर लाना से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाएं रखती हैं। खासकर इस दिन सोने की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है।

    घर से निकाल दें ये चीजें

    दिवाली से पहले कुछ ऐसी चीज हैं, जिन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए। ऐसे में दीवाली की सफाई के दौरान टूटी हुई और बेकार चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए, क्योंकि इन्हें घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। साथ ही खंडित हुई भगवान की मूर्तियों को भी घर में नहीं रखना चाहिए। इन्हें किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर दें।

    यह भी पढ़ें - Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश जी मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, कृपा बरसाएंगी धन की देवी

    तुरंत बाहर करें ये चीजें

    मां लक्ष्मी हमेशा साफ-सुथरा स्थान पर ही निवास करती हैं। इसलिए दिवाली से पहले घरों में सफाई की जाती है। ऐसे में दिवाली की सफाई के दौरान बंद पड़ी या खराब घड़ियों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि इन्हें बुरे समय का सूचक माना गया है। यह व्यक्ति की तरक्की में रुकावट पैदा करती हैं। ऐसे में तुरंत ही घर से बाहर कर देना चाहिए।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'