Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2024: दीवाली का पर्व आज, तो गोवर्धन पूजा कब? जानिए इस बार क्यों 6 दिन का होगा दीपोत्सव

    Updated: Thu, 31 Oct 2024 11:22 AM (IST)

    दीपोत्सव (Diwali 2024) धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज तक चलता है। मुख्यतः यह पर्व 5 दिनों तक मनाया जाता है और दीपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा की जाती ...और पढ़ें

    Govardhan Puja date दिवाली 31 अक्टूबर को, तो गोवर्धन कब?
    Govardhan Puja date दिवाली 31 अक्टूबर को, तो गोवर्धन कब?

    HighLights

    1. हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है दीवाली।
    2. धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है दीपोत्सव।
    3. दीवाली के अगले दिन की जाती है गोवर्धन पूजा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में दिवाली के पर्व का खास महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने में आने वाली अमावस्या पर दीवाली का पर्व मनाया जाता है, जो हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस साल दीवाली पर्व की सही तारीख को लेकर काफी संशय की स्थिति बनी हुई है। पंचांग के अनुसार इस बार दीवाली का पर्व आज यानी 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

    दीपोत्सव 6 दिन क्यों

    इस साल दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ मंगलवार, 29 अक्टूबर से हो गई है है। वहीं, भाई दूज रविवार 03 नवंबर को मनाया जाएगा। इस प्रकार दीपोत्सव 5 दिन का न होकर 6 दिनों तक चलने वाला है। जिसका कारण यह बताया जा रहा है कि कार्तिक अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर की दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं यह तिथि से 1 नवंबर शाम 06 बजकर 16 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में कार्तिक अमावस्या दो दिन यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर तक रहेगी। जिस कारण इस बार दीपोत्सव 06 दिनों तक मनाया जाएगा।

    (Picture Credit: Freepik)

    यह भी पढ़ें -  Dhanteras और Diwali पर जरूर करें इन चीजों का दान, प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

    कब मनाया जाएगा गोवर्धन (Govardhan Puja Date)

    इस बार गोवर्धन शनिवार, 02 नवंबर को मनाया जाएगा, क्योंकि कार्तिक अमावस्या 01 नवंबर तक रहने वाली है। वहीं गोवर्धन पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है। ऐसे में प्रतिपदा तिथि 01 नवम्बर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन का पर्व शनिवार, 02 नवंबर को मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है।

    दीपावली पर जागरण की विशेष पेशकश: पढ़िए और डाउनलोड करिए और अपने परिजनों के साथ शेयर करिए लक्ष्मी-पूजन की ई-बुक

    यह भी पढ़ें - target="_blank"> Diwali 2024: दीवाली पर माता लक्ष्मी को अर्पित करें उनके ये प्रिय भोग, पूरे साल बरसेगी कृपा

    गोवर्धन पूजा मुहूर्त -

    गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 34 मिनट से सुबह 08 बजकर 46 मिनट तक

    गोवर्धन पूजा सायाह्न काल मुहूर्त - दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से शाम 05 बजकर 35 मिनट तक

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी