Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2025: दीवाली से पहले घर जरूर लाएं ये चीजें, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

    Updated: Fri, 03 Oct 2025 04:51 PM (IST)

    कार्तिक माह की अमावस्या पर दीपावली का पर्व माना जाता है। ऐसे में इस बार 20 अक्टूबर को दीवाली मनाई जाएगी। आप दीवाली से पहले अपने घर में कुछ शुभ चीजें ल ...और पढ़ें

    Diwali 2025 इस चीजों को लाने से दीवाली बनेगी और भी खास (Picture Credit: Freepik)
    Diwali 2025 इस चीजों को लाने से दीवाली बनेगी और भी खास (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दीपावली का पर्व।
    2. दीवाली पर विशेष रूप से होता है लक्ष्मी-गणेश पूजन।
    3. दीवाली से पहले घर ला सकते हैं कुछ शुभ चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार है। इस दिन पर विशेष रूप से लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। अगर आप दीपावली (Diwali 2025) के पावन अवसर पर लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो दीवाली से पहले इन चीजों को अपने घर जरूर लाएं। इससे आपको और भी कई लाभ देखने को मिल सकते हैं।

    मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    माता लक्ष्मी की कृपा के लिए आप दीवाली से घर पर चांदी का सिक्का, श्री यंत्र और गोमती चक्र जैसी चीजें अपने घर ला सकते हैं। इन चीजों को खरीदना शुभ माना गया है। इससे साधक पर धन की देवी की कृपा बनी रहती है, जिससे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

    शुभ है ये मूर्ति

    वास्तु शास्त्र में घर में धातु से बना कछुआ रखना भी काफी शुभ माना गया है। इस मूर्ति को वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए यदि घर में स्थापित किया जाए, तो इससे धन-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। आप इस वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। इस दिशा में कछुए की पीतल, सोना या फिर चांदी से बनी मूर्ति रखना शुभ माना गया है।

    जरूर लाएं ये पौधा

    तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। ऐसे में आप दीवाली से पहले इस पौधे को अपने घर में लगा सकते हैं। इससे साधक को मां लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति होती है। वास्तु के अनुसार, घर की घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण या फिर उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा रखना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    इन चीजों को करें बाहर

    नई चीजें लाने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप कुछ चीजों को दीवाली से पहले अपने घर से बाहर कर दें, क्योंकि यह चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। वास्तु के अनुसार, बंद या खराब घड़ी, टूटा हुआ शीशा, टूटे बर्तन या खराब पड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान घर में नहीं रखना चाहिए। इससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: धनतेरस कब है 18 या 19 अक्टूबर? यहां तिथि को लेकर दूर करें कंफ्यूजन

    यह भी पढ़ें - Diwali की रात करें ये उपाय, दूर होगा जीवन का भारी से भारी अंधकार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।