Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2025: दीवाली से पहले मिल रहे हैं ये संकेत, तो समझिए मां लक्ष्मी आने वाली हैं आपके घर

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 11:35 AM (IST)

    दीवाली (Diwali 2025) हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक अमावस्या पर ही प्रभु श्री रामचंद्र, सीता माता ...और पढ़ें

    Diwali 2025 मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के उपाय। (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    Diwali 2025 मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के उपाय। (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. 18 अक्टूबर से हो रही है दीपोत्सव की शुरुआत।

    2. दीवाली पर की जाती है लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा।

    3. मां लक्ष्मी के आगमन से पहले मिलते हैं शुभ संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कार्तिक अमावस्या पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस बार 20 दीवाली का त्योहार अक्टूबर को मनाया जा रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दीवाली से पहले दिखना काफी शुभ माना जाता है। ये चीजों आपको लक्ष्मी जी के आगमन का संकेत देती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    मिलते हैं ये संकेत

    दीवाली से पहले घर की साफ-सफाई भी जरूर की जाती है। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऐसे में अगर आपको दीवाली की सफाई करते समय घर में मोर पंख मिलता है, तो इसे भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ यह माना जाता है कि घर के सदस्यों पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बरसने वाली है।

    diwali-i

    इन चीजों का आना है शुभ

    अगर आपको दीपावली से पहले आपके घर या उसके आसपास उल्लू, छिपकली, छछूंदर या काली चींटी आती है, तो इसे भी धन की देवी के प्रसन्न होने के संकेत के रूप में देखा जाता है। इसके अलावा, अगर आपके द्वार पर अगर रोजाना सुबह गाय माता आती है, तो इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में आपको गाय को रोटी जरूर खिलानी चाहिए।

    diwali i

    जब आएं इस तरह के सपने

    स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि अगर दीवाली के अवसर से पहले ॐ, शंख या देवी-देवताओं के दर्शन होना भी एक अच्छा संकेत माना जाता है। इसके साथ ही अगर आपको मंदिर दिखाई देता है या आप खुद को मंदिर में प्रवेश करते हुए देखते हैं, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही मां लक्ष्मी की कृपा मिलने वाली है और आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025: दीवाली पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, हो जाएंगे धनवान

    यह भी पढ़ें - Diwali 2025: दिवाली पर मां लक्ष्मी के साथ क्यों होती है गणेश जी की पूजा, बड़ा ही खास है महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।