Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2025: इस दीवाली इन जगहों को दीपक से करें जगमग, घर में हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास

    Updated: Fri, 17 Oct 2025 08:05 AM (IST)

    हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार दीवाली (Diwali 2025) है। इस उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज के दिन होता है। इस दौरान दीपक जलाना शुभ ...और पढ़ें

    Diwali 2025: दीवाली पर करें दीपक से जुड़े उपाय

    Diwali 2025: दीवाली पर करें दीपक से जुड़े उपाय 

    HighLights

    1. दीवाली 20 अक्टूबर को है। 

    2. दीवाली पर दीपक जलाना शुभ होता है। 

    3. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। इस त्योहार को कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस खास अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी लक्ष्मी की पूजा करने से भक्त को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस दिन दीपक (Deepak Ke Upay) जलाना भी बेहद शुभ माना जाता है।

    ऐसा माना जाता है कि दीवाली (Diwali 2025) पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि दीवाली के दिन किन जगहों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होगा।

    Deepak (6)

    (Pic Credit- Freepik)

    जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति


    दीवाली के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    नहीं होगी धन की कमी


    इसके अलावा घर के आंगन में भी दीपक जलाना चाहिए। इससे व्यक्ति को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

    Deepak (7)

    (Pic Credit- Freepik)

    बिगड़े काम होंगे पूरे


    दीवाली के दिन मंदिर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं। आरती करने के बाद मंत्रों का जप करें। मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं और धन में अपार वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में नई रोशनी आती है।

    खबरें और भी

    Deepak (8)

    (Pic Credit- Freepik)

    घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का आगमन


    दीवाली पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

    नहीं होगी अन्न की कमी


    इसके अलावा दीवाली पर रसोई में भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है और अन्न के भंडार भरे रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025 : इस बार 5 नहीं 6 दिन का दीपोत्सव, धनतेरस से भैया दूज तक कौन तिथि कब, क्या है शुभ मुहूर्त?

    यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: धनु समेत इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पूरी होगी मनचाही मुराद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।