Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2025: भगवान राम के ये गुण बनाएंगे आपको महान, जीवन में जरूर उतारें

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 04:39 PM (IST)

    हर साल कार्तिक माह की अमावस्या पर दीपावली का त्योहार (Diwali 2025) बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन को भगवान राम के 14 वर्ष के वन ...और पढ़ें

    भगवान राम के जीवन से सीखें ये गुण।

    भगवान राम के जीवन से सीखें ये गुण।

    HighLights

    1. 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दीवाली का त्योहार।

    2. कार्तिक अमावस्या पर अयोध्या लौटे थे प्रभु श्रीराम। 

    3. नगरवासियों ने भगवान राम के स्वागत में जलाए थे दीए। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामचरितमानस भगवान विष्णु के 7वां अवतार अर्थात प्रभु श्रीराम के चरित्र पर आधारित है। भगवान श्रीराम मानव मात्र के प्रेरणा स्रोत हैं, जिनके जीवन में हमें कई सीख मिलती है। ऐसे में अगर आप भी भगवान राम के जीवन से ये शिक्षाएं अपने जीवन में उतारते हैं, तो इससे आपको बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए प्रभु श्रीराम के कौन-से गुण आपको जीवन को बेहतर बनाने में सहायता कर सकते हैं।

    मिलती है ये सीख

    भगवान राम ने अपना पूरा जीवन अपनी मर्यादा में रहकर काम किया, इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप भगवान राम के इस गुण को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो इससे समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। राम जी के इस गुण से हमें सीख मिलती है कि चाहे हम अपने जीवन में किसी भी मुकाम पर हों, लेकिन हमें हमेशा अपनी सीमाओं में रहकर ही कार्य करना चाहिए, तभी आप महान कहला सकते हैं।

    ram ji f

    (Picture Credit: Freepik)

    जरूर अपनाएं ये गुण

    भगवान राम के चरित्र से आप प्रेम, त्याग और धैर्य की भी सीख ले सकते हैं। प्रभु श्रीराम के जीवन में भाइयों के प्रति प्रेम के साथ-साथ पुत्र धर्म का निर्वाह और वचन के लिए राजपाट का त्याग ये सभी देखने को मिलता है। इसके साथ ही जीवन में इतनी कठिनाई के बाद भी राम जी ने अपना धैर्य नहीं खोया। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति में यह गुण हैं, तो निश्चित रूप से उनकी गिनती महान व्यक्तियों में की जाती है।

    जरूर मिलेगी सफलता

    भगवान राम के गुणों में कर्तव्यनिष्ठा भी शामिल है। उन्होंने अपने पिता द्वारा माता कैकेयी को दिए गए वचन का मान रखने के लिए राजगद्दी का त्याग कर दिया और वनवास को स्वीकार किया। ऐसे में अगर हर व्यक्ति अपने कार्य का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करता है, तो उसे जीवन के हर काम में सफलता मिल सकती है।

    खबरें और भी

    lord ram i

    नहीं करना पड़ेगा हार का सामना

    भगवान राम के जीवन से यह सिख ली जा सकती है कि वह अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटके। जब तक उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लिया, उन्होंने तब तक हार नहीं मानी। इसके साथ ही वह एक अच्छे शिष्य भी थे, जिन्होंने अपने गुरु की हर आज्ञा का पालन किया। ऐसे में अगर आज के समय में किसी व्यक्ति में यह गुण है, तो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025: दीवाली की सजावट में रखेंगे इन वास्तु टिप्स का ख्याल, तो घर चलकर आएगी सुख-समृद्धि

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025: दीवाली के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, प्रसन्न होंगे महादेव और सभी दुख होंगे दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।