यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
God Shiva: सोमवार के दिन इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, दूर होंगी सारी परेशानियां
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में देवों के देव महादेव की भक्ति भाव से पूजा करने पर साधक के जीवन म ...और पढ़ें

HighLights
- देवों के देव महादेव की महिमा अपरंपार है।
- भगवान शिव की पूजा से दुखों का नाश होता है।
- सोमवार के दिन महादेव की विशेष पूजा की जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सावन महीने का खास महत्व है। यह महीना पूर्णतया महादेव को समर्पित होता है। इस महीने रोजाना देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार पर मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है।
.jpg)
सनातन शास्त्रों में निहित है कि सोमवार के दिन देवों के देव महादेव का जलाभिषेक करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। अगर आप भी भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
राशि अनुसार अभिषेक
- मेष राशि के जातक सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- वृषभ राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय पंचामृत से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- मिथुन राशि के जातक सोमवार के दिन गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कर्क राशि के जातक सोमवार को पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से त्रिलोकीनाथ का अभिषेक करें।
- सिंह राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय गंगाजल में शहद मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
- कन्या राशि के जातक पूजा के समय गंगाजल में दूर्वा मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- तुला राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय शुद्ध दही से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- वृश्चिक राशि के जातक सोमवार के दिन गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- धनु राशि के जातक पूजा के समय गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।
- मकर राशि के जातक सोमवार के दिन काले तिल मिश्रित गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करें।
- कुंभ राशि के जातक सोमवार के दिन गंगाजल में अपराजिता के फूल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
- मीन राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा करते समय गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव की पूजा के समय करें इस चालीसा का पाठ, चमक उठेगा सोया भाग्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।