Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangalwar Upay: मंगलवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, चंद दिनों में पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 08:00 AM (IST)

    Mangalwar Upay ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। सा ...और पढ़ें

    Mangalwar Upay: मंगलवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, चंद दिनों में पूरी होगी मनचाही मुराद
    Mangalwar Upay: मंगलवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, चंद दिनों में पूरी होगी मनचाही मुराद

    HighLights

    1. मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है।
    2. मंगलवार के दिन पूजा के समय राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
    3. ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Mangalwar Upay: मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी शुभ कार्यों में सिद्धि मिलती है। अगर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन ये 5 उपाय अवश्य करें। आइए जानते हैं-

    मंगलवार के उपाय

    1.

    अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही हनुमान जी को पान अर्पित करें। इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से जातक को मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही सरकारी नौकरी मिलने के भी प्रबल योग बनते हैं।

    2.

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली के प्रथम, द्वितीय, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव में मंगल रहने पर जातक मांगलिक कहलाता है। हालांकि, कई परिस्थिति में मंगल दोष का परिहार भी हो जाता है। इसके लिए दोष निवारण अनिवार्य है। वहीं, मंगल दोष के प्रभाव को कम करने के लिए मंगलवार के दिन लाल मिर्च का दान करें। लाल मिर्च का दान करने से मंगल दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

    ये भी पढ़ें- Hanuman Mantra: मंगलवार के दिन करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    3.

    अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन राम परिवार संग बजरंगबली की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र के पाठ से साधक के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।

    खबरें और भी

    4.

    अगर आप मनचाही मुराद पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान कर लाल वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात, विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें। इस समय भगवान हनुमान को लाल रंग के फल और फूल अर्पित करें। साथ ही सिंदूर अर्पित करें। अब अर्पित सिंदूर से अपने माथे पर टीका लगाएं।

    5.

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन उधार नहीं देना चाहिए। अतः भूलकर भी मंगलवार के दिन किसी को उधार न दें और न ही किसी से उधार लें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।