Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Love Marriage Ke Upay: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये आसान उपाय, प्रेम विवाह के बनेंगे प्रबल योग

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 08:28 PM (IST)

    Love Marriage Ke Upay ज्योतिषियों की मानें तो राहु केतु मंगल और शनि प्रेम विवाह के कारक माने जाते हैं। विवाह भाव में राहु-केतु शनि और मंगल की उपस्थिति ...और पढ़ें

    Love Marriage Ke Upay: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये आसान उपाय, प्रेम विवाह के बनेंगे प्रबल योग
    Love Marriage Ke Upay: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये आसान उपाय, प्रेम विवाह के बनेंगे प्रबल योग

    HighLights

    1. “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करें।
    2. कृष्ण कन्हैया और राधा रानी को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें।
    3. भगवान श्रीकृष्ण को लाल गुलाब के 5 फूल अर्पित करें।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Love Marriage Ke Upay: आज जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण का 5250वां अवतरण दिवस है। सनातन धर्म के अनुयायी जन्माष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं। साथ ही उनके निमित्त निर्जला उपवास भी रखते हैं। धार्मिक मत है कि श्रद्धा भाव से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। इस दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप भी प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो कृष्ण जन्माष्टमी पर ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

    प्रेम विवाह के उपाय

    • अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण मंदिर जाएं। मंदिर प्रांगण से भगवान कृष्ण को अर्पित करने हेतु बांसुरी खरीद लें। अब मंदिर जाकर विधि विधान से श्रीराधा रानी और भगवान कृष्ण की पूजा करें। इस समय “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करें। इसके पश्चात, कृष्ण कन्हैया को बांसुरी अर्पित करें। साथ ही प्रेम विवाह की कामना करें। इस उपाय को करने से लव मैरिज के प्रबल योग बनते हैं।
    • ज्योतिषियों की मानें तो राहु, केतु, मंगल और शनि प्रेम विवाह के कारक माने जाते हैं। विवाह भाव में राहु-केतु, शनि और मंगल की उपस्थिति होने पर जातक के प्रेम विवाह के योग अधिक रहते हैं। अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं, तो आज कृष्ण जी के अवतरण दिवस पर मंदिर जाकर कृष्ण कन्हैया और राधा रानी को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। इस उपाय को करने से भी लव मैरिज के योग बनते हैं।

      इन मंत्रों का जाप करें-

  • क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।।

  • ॐ नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।।
  • प्रेम विवाह करने के इच्छुक जातक कृष्ण जन्माष्टमी तिथि पर विधि विधान से भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा करें। साथ ही हल्दी मिश्रित जल से केले के पौधे में अर्घ्य दें। इस समय 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
  • यह भी पढ़ें- Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर 'जयंती योग' समेत बन रहे हैं ये 5 शुभ योग, प्राप्त होगा अक्षय फल

    • अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं और अपने पार्टनर से लव मैरिज करना चाहते हैं, तो आज के दिन कृष्ण मंदिर जाकर भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख, पांचजन्य शंख और लाल गुलाब के 5 फूल अर्पित करें। इस समय लव मैरिज की प्रार्थना राधा रानी और कृष्ण कन्हैया से करें। इस उपाय को करने से राधा रानी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से शीघ्र शादी हो जाती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेग

    खबरें और भी