Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2024 Upay: प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय करें ये उपाय, शनि की बाधा हो जाएगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 22 Dec 2024 06:28 PM (IST)

    न्याय के देवता शनिदेव की महिमा अपरंपार है। अच्छे कर्म करने वाले को जीवन में सभी प्रकार के सुख प्रदान करते हैं। वहीं बुरे कर्म करने वाले को दंडित करते ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2024 Upay: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Pradosh Vrat 2024 Upay: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है।
    2. यह पर्व त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है।
    3. शिवजी की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 दिसंबर को शनि प्रदोष व्रत है। इस व्रत का फल दिन अनुसार प्राप्त होता है। शनि प्रदोष व्रत करने से पुत्र दीर्घायु होता है। साथ ही निसंतान दंपति को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, शनिदेव की कृपा साधक पर बरसती है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही प्रदोष व्रत रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में प्रदोष व्रत पर विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी शनि की बाधा से निजात पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर पूजा के समय (Pradosh Vrat 2024 Upay) इन उपायों को जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: दिसंबर महीने में कब रखा जाएगा शनि त्रयोदशी का व्रत, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    प्रदोष व्रत उपाय

    • अगर आप शनि की बाधा से निजात पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इन उपायों को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
    • अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन स्नान-ध्यान के बाद सफेद वस्त्र धारण करें। इसके बाद शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
    • भगवान शिव को प्रसन्न करने एवं मनचाहा वर पाने के लिए प्रदोष व्रत पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलती है।
    • अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कारोबार में मनोवांछित सफलता मिलती है।
    • अगर आप सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का दही या पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

    यह भी पढ़ें: भौम प्रदोष के दिन करें इन चीजों का दान, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।