Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Angarki Chaturthi 2024: मंगल दोष दूर करने के लिए अंगारकी चतुर्थी पर करें ये उपाय, शीघ्र बजेगी शहनाई

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 20 Jun 2024 08:00 AM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो मंगल दोष (Mangal Dosh Upay) से पीड़ित जातक को विवाह में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई अवसर पर शादी तय होने के बाद भी टू ...और पढ़ें

    Krishnapingal Chaturthi 2024 Date: कब है कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी?
    Krishnapingal Chaturthi 2024 Date: कब है कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी?

    HighLights

    1. आषाढ़ माह में कृष्णपिङ्गल चतुर्थी मनाई जाती है।
    2. इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
    3. भगवान गणेश की पूजा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Angarki Chaturthi 2024: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस उपलक्ष्य पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही शुभ कार्य में सिद्धि प्राप्ति के लिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को रखने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। चतुर्थी तिथि का फल दिन अनुसार प्राप्त होता है। मंगलवार के दिन पड़ने वाली चतुर्थी को अंगारकी चतुर्थी कहा जाता है। अंगारकी चतुर्थी व्रत करने से मंगल दोष का प्रभाव समाप्त होता है। साथ ही सभी रुके कार्य गतिशील हो जाते हैं। अगर आप भी मंगल दोष से पीड़ित हैं, तो कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी पर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से मंगल दोष दूर हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व


    उपाय

    • अगर आप मंगल दोष से पीड़ित हैं, तो मंगलवार के दिन पड़ने वाली चतुर्थी पर व्रत अवश्य करें। साथ ही भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से मंगल दोष दूर होता है।
    • अंगारकी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही मंगल दोष का प्रभाव भी समाप्त हो जाता है।
    • भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए अंगारकी चतुर्थी पर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। इस समय भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक, लड्डू, पान के पत्ते आदि चीजें अर्पित करें।
    • मंगल दोष से निजात पाने के लिए अंगारकी चतुर्थी पर भगवान गणेश को कुमकुम अर्पित करें। भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
    • मंगल दोष को दूर करने के लिए अंगारकी चतुर्थी तिथि पर मसूर दाल, साबुत मूंग, शहद, हरे रंग का वस्त्र, हरी सब्जियां आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से भी भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से मां सीता को देनी पड़ी थी अग्नि परीक्षा? जानें इससे जुड़ी कथा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।