Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार को पूजा के समय कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 03 Jan 2024 06:58 PM (GMT+05:30)

    Guruwar Ke Upay भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति विशेष को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही समाज में ऊंचा मान-सम्मान प्राप्त होत ...और पढ़ें

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार को पूजा के समय कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार
    Guruwar Ke Upay: गुरुवार को पूजा के समय कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

    HighLights

    1. जगत के पालनहार भगवान विष्णु की लीला अपरंपार है।
    2. ज्योतिष जीवन में सफलता पाने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करने की सलाह देते हैं।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से कुंडली में बुध, गुरु, रवि, चंद्र और मंगल सभी ग्रह मजबूत होते हैं।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Guruwar Ke Upay: जगत के पालनहार भगवान विष्णु की लीला अपरंपार है। उनकी कृपा से व्यक्ति विशेष को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही समाज में ऊंचा मान-सम्मान प्राप्त होता है। ज्योतिष भी जीवन में सफलता पाने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करने की सलाह देते हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से कुंडली में बुध, गुरु, रवि, चंद्र और मंगल सभी ग्रह मजबूत होते हैं। वहीं, अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त होता है। अगर आप भी आपने जीवन में विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो गुरुवार को विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा के समय इनमें से कोई एक उपाय जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: कालाष्टमी के दिन करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, चंद दिनों में सभी संकटों से मिलेगी निजात

    गुरुवार के उपाय

    1. अगर आप गुरु चांडाल दोष से युक्त हैं, तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय सफेद चंदन को पत्थर पर घिसकर चंदन में केसर मिलाकर माथे और गर्दन पर लगाएं। इस उपाय को आप रोजाना भी कर सकते हैं। इस समय विष्णु चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से राहु और केतु का प्रभाव कम होता है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    2. अगर आप अपनी कुंडली में गुरु मजबूत करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के पश्चात जल में हल्दी मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। साथ ही केले के पौधे में जल का अर्घ्य दें। इसके बाद गरीबों एवं जरूरतमंदों को दही चावल का भोजन कराएं। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।
    3. अगर आप मनचाही नौकरी पाना चाहती हैं, तो गुरुवार के दिन व्रत जरूर रखें। ज्योतिषियों की मानें तो कम से कम 16 या 21 गुरुवार का व्रत जरूर रखें। आप फलाहारी गुरुवार का व्रत भी रख सकती हैं। गुरुवार का व्रत करने से अविवाहितों की शीघ्र शादी के योग भी बनते हैं। पूजा के समय भगवान विष्णु को हल्दी की गांठ जरूर अर्पित करें।
    4. अगर आप भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन गौ माता की सेवा करें। आप गौ माता को चारा खिला सकते हैं। साथ ही रोटी में गुड़ और चना रख गौ माता को खिलाएं। इस उपाय को हर गुरुवार के दिन करें। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है।

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब है दिवाली? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं पूजा का सही समय

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।