Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखाई देती हैं ये चीजें, समझ लें जल्द बनने वाले हैं धनवान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 04:40 PM (GMT+05:30)

    Dream Astrology स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। इनमें कई सपने दिल को छूने वाले होते हैं। इन सपनों ...और पढ़ें

    Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखाई देती हैं ये चीजें, समझ लें जल्द बनने वाले हैं धनवान
    Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखाई देती हैं ये चीजें, समझ लें जल्द बनने वाले हैं धनवान

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Dream Astrology: हिन्दू धर्म में अन्य शास्त्रों की तरह स्वप्न शास्त्र का भी विशेष महत्व है। सपने आने वाले कल के संकेत होते हैं। इससे आगामी भविष्य की गणना की जाती है। स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। इनमें कई सपने दिल को छूने वाले होते हैं। इन सपनों को देख लोग प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं, कुछ सपने बेहद डरावने होते हैं, जिन्हें देख लोग घबरा जाते हैं। अगर आप भी सपने में इन विशेष चीजों को देखते हैं, तो समझ लें कि आप पर भोलेनाथ की कृपा है। उनकी कृपा से आपके आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होगी। आइए, इन सपनों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

    धनवान बनने के सपने

    - अगर आप सपने में बारिश देखते हैं, तो ये शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब होता है कि आप जल्द धनवान बनने वाले हैं। आपके आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होगी। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    - सपने में पैसे अलग रखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। वर्तमान समय में मौजूद आर्थिक संकट से आपको निजात मिलेगा।

    - सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी का दर्शन होना सौभाग्य को दर्शाता है। इस सपने का मतलब है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरस रही है। उनकी कृपा से निकट भविष्य में आपको अपार धन की प्राप्ति होगी। ऐसा भी हो सकता है कि कारोबार और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी।

    -स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में लाल और पीले फूल देखना भी शुभ होता है। इस सपने का संबंध आर्थिक लाभ से होता है। अगर आप भी सपने में लाल या पीले फूल देखते हैं, तो ये संकेत है कि आपके घर मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। उनकी कृपा से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आएगी।

    खबरें और भी

    - देवी देवताओं का मंदिर देखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब होता है कि जल्द ही आपके आय और सौभाग्य में वृद्धि होने वाली है।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'