Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 12 Jun 2024 09:00 PM (IST)

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि एकादशी व्रत करने से साधक को मृत्यु उपरांत वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति द्वारा जाने-अनजाने में किए गए ...और पढ़ें

    Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
    Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

    HighLights

    1. जगत के पालनहार भगवान विष्णु की महिमा अपरंपार है।
    2. भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।
    3. निर्जला एकादशी व्रत करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Nirjala Ekadashi 2024: हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन जगत के संचालनकर्ता भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए एकादशी का व्रत रखा जाता है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहा जाता है। इस व्रत में जल ग्रहण (पानी पीने) करने की भी मनाही है। साधक निर्जला उपवास रख विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस व्रत का पुण्य फल परम फलदायी होता है। गरुड़ पुराण में निहित है कि निर्जला एकादशी व्रत करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही साधक को मृत्यु के पश्चात यम यातना से नहीं गुजरना पड़ता है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु या उनके दूत स्वयं व्रती को लेने आते हैं। अगर आप भी जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो निर्जला एकादशी के दिन व्रत रख भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व


    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक निर्जला एकादशी पर तरबूजे का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक निर्जला एकादशी पर दूध और चावल का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए आम का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक निर्जला एकादशी पर दूध और जल का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक निर्जला एकादशी पर विष्णु चालीसा का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक निर्जला एकादशी पर आम पन्ना लोगों के मध्य वितरित करें।
    • तुला राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सफेद वस्त्र का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक निर्जला एकादशी पर गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।
    • धनु राशि के जातक निर्जला एकादशी पर केसर मिश्रित दूध राहगीरों को पिलाएं।
    • मकर राशि के जातक विष्णु जी की कृपा पाने के लिए उड़द की दाल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक निर्जला एकादशी नीले रंग का वस्त्र और धन का दान करें।
    • मीन राशि के जातक निर्जला एकादशी पर पीले रंग के वस्त्र का दान करें।

    यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।