Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 03:27 PM (GMT+05:30)

    Krishna Janmashtami 2023 धार्मिक मत है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-उपासना करने से साधक के सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही साधक की हर मनोकामना भी पूरी ह ...और पढ़ें

    Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद
    Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Krishna Janmashtami 2023: सनातन पंचांग के अनुसार, 6 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद महीने में मनाया जाता है। श्रीमद्भागवत पुराण की मानें तो भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की रोहिणी नक्षत्र में हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण के उपासक धूमधाम से बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस शुभ अवसर पर साधक भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा करते हैं। साथ ही उनके निमित्त व्रत उपवास भी रखते हैं। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-उपासना करने से साधक के सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही साधक की हर मनोकामना भी पूरी होती है। कृष्ण जन्माष्टमी तिथि पर दान करने का भी विधान है। अगर आप भी बांके बिहारी लाल का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो कृष्ण जन्माष्टमी पर राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-

    राशि के अनुसार करें दान

    1. मेष राशि के जातक बाल गोपाल के जन्म दिवस पर गेहूं और गुड़ का दान करें। इस उपाय को करने से जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
    2. वृषभ राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर माखन, मिश्री और चीनी का दान करें। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।
    3. मिथुन राशि के जातक भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी पर अन्न का दान करें।
    4. कर्क राशि के जातक भगवान मधुसूदन के अवतरण दिवस पर दूध, दही, चावल और मिठाई का दान करें। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
    5. सिंह राशि के जातक मुरली मनोहर का आशीर्वाद पाने के लिए जन्माष्टमी पर गुड़, शहद और मसूर दाल का दान करें।
    6. कन्या राशि के जातक लड्डू गोपाल के जन्मदिन पर गौ माता की सेवा करें। साथ ही गौशाला में चारा हेतु धन का दान करें।
    7. तुला राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए श्वेत और नीले रंग के वस्त्र का दान करें। इससे कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।
    8. वृश्चिक राशि के जातक कृष्ण कन्हैया के जन्मदिन पर गेंहू, गुड़ और शहद का दान करें। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
    9. धनु राशि के जातक अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार गीता का दान करें।
    10. मकर राशि के जातक गरीबों के मध्य नीले रंग का वस्त्र दान करें। इस उपाय को करने से सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।
    11. कुंभ राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धन का दान करें। इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
    12. मीन राशि के जातक अपने आराध्य भगवान विष्णु के अवतरण दिवस पर केले, बेसन के लड्डू, मिश्री, माखन आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'