Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Pradosh Vrat 2024: शनि प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 30 Mar 2024 08:57 PM (GMT+05:30)

    शनि प्रदोष व्रत करने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। साथ ही नवविवाहित साधक को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। अतः प्रदोष व्रत पर साध ...और पढ़ें

    Shani Pradosh Vrat 2024: शनि प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
    Shani Pradosh Vrat 2024: शनि प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

    HighLights

    1. यह पर्व हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है।
    2. शनिवार के दिन पड़ने के चलते यह शनि प्रदोष कहलाएगा।
    3. शनि प्रदोष व्रत करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Pradosh Vrat 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 06 अप्रैल को प्रदोष व्रत है। यह पर्व हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। शनिवार के दिन पड़ने के चलते यह शनि प्रदोष कहलाएगा। धार्मिक मत है कि शनि प्रदोष व्रत करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। साथ ही नवविवाहित साधक को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। अतः प्रदोष व्रत पर साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव एवं शनि देव की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर विधि विधान से महादेव संग शनि देव की पूजा करें। इसके पश्चात राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए मंगलवार को जरूर करें ये 4 उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    इन चीजों का दान करें

    • मेष राशि के जातक शनिदेव का आशीर्वाद पाने हेतु प्रदोष व्रत पर लाल रंग के वस्त्र का दान करें
    • वृषभ राशि के जातक शनि प्रदोष व्रत के दिन सफेद रंग के कपड़े का दान करें। साथ ही दूध, दही और चीनी आदि चीजों का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक शनि देव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत पर गौ माता को चारा खिलाएं।
    • कर्क राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर गरीबों एवं जरूरतमंदों को खाना खिलाएं।
    • सिंह राशि के जातक शनि देव को प्रसन्न करने हेतु प्रदोष व्रत पर गुड़, लाल मिर्च, शहद आदि चीजों का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक शनि प्रदोष व्रत पर गौशाला में चारा हेतु अर्थ यानी धन का दान करें।
    • तुला राशि के जातक शनि देव की कृपा पाने के लिए सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक शनि देव का आशीर्वाद पाने के लिए पढ़ने हेतु हनुमान चालीसा का दान करें।
    • धनु राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए श्याम मंदिर में बांसुरी का दान करें।
    • मकर राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने हेतु काले कंबल और उड़द की दाल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक काले तिल, सरसों के तेल और चमड़े के चप्पल और जूते का दान करें।
    • मीन राशि के जातक शनि प्रदोष व्रत के दिन पीले वस्त्र का दान जरूरतमंदों के मध्य करें।

    यह भी पढ़ें: मंगलवार को पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ और मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।