विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 04 Jul 2024 02:18 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो आषाढ़ अमावस्या पर दुर्लभ ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही शिववास योग का ...और पढ़ें

Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या पर धुर्व योग का हो रहा है निर्माण
Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या पर धुर्व योग का हो रहा है निर्माण

HighLights

  1. हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या पड़ती है।
  2. पितृ दोष लगने पर जातक को जीवन में ढेर सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
  3. अमावस्या तिथि पर भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ashadha Amavasya 2024: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान किया जाता है। इसके बाद त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस समय मंत्र जप और तप (साधना) किया जाता है। इसके बाद साधक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान-पुण्य करते हैं। अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। गुरुड़ पुराण में निहित है कि अमावस्या तिथि पर पितृ का तर्पण और पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, साधक के सुख और सौभाग्य में वृ्द्धि होती है। इस वर्ष 5 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या है। अगर आप भी पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो आषाढ़ अमावस्या पर स्नान-ध्यान के बाद पितरों एवं देवताओं की पूजा करें। पूजा समापन के पश्चात राशि अनुसार से इन चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें: कहां है शनिदेव को समर्पित कोकिला वन और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर गेहूं का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर चावल का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक अमावस्या तिथि पर हरी सब्जियों का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर दूध का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर जौ का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर साबुत मूंग का दान करें।
  • तुला राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर सफेद वस्त्र का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर मसूर की दाल का दान करें।
  • धनु राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर पके केले का दान करें।
  • मकर राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर उड़द की दाल का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर काले तिल का दान करें।
  • मीन राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या पर पीले रंग के वस्त्र का दान करें।

यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।