Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhadrapada Purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 11 Sep 2024 04:41 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapada Purnima 2024) तिथि पर वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। हालांकि यह भारत में नहीं दिखाई देगा ...और पढ़ें

    Bhadrapada Purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
    Bhadrapada Purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन है।
    2. पूर्णिमा तिथि पर लक्ष्मी-नारायण जी की पूजा की जाती है।
    3. भाद्रपद पूर्णिमा पर दुर्लभ शिववास योग का निर्माण हो रहा है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा ( Bhadrapada Purnima 2024) है। इसके एक दिन पूर्व भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। आसान शब्दों में कहें तो 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। इसी दिन गणेश विसर्जन किया जाएगा। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस शुभ तिथि पर श्रीसत्यनारायण पूजा भी की जाती है। धार्मिक मत है कि पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो पूर्णिमा तिथि पर विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद इन चीजों का दान अवश्य करें।

    यह भी पढ़ें: Kanya Sankranti 2024: सितंबर महीने में कब मनाई जाएगी कन्या संक्रांति? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    क्या दान करें

    • मेष राशि के जातक कुंडली में मंगल मजबूत करने के लिए लाल रंग के फलों का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक सभी प्रकार के सुखों में वृद्धि के लिए चावल और चीनी का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा तिथि पर पूजा के बाद साबुत मूंग या दाल का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए चावल और दूध का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा पर पूजा के बाद मसूर दाल और मूंगफली का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक व्यापार में तरक्की और उन्नति के लिए हरी सब्जियों का दान करें।
    • तुला राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा तिथि पर गरीबों के मध्य सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मंगल दोष से निजात पाने के लिए गेहूं और लाल रंग के कपड़े का दान करें।
    • धनु राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा पर पीले चावल और पीले रंग के फलों का दान करें।
    • मकर राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए मंदिर में काले तिल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा पर उड़द की दाल और काले रंग के वस्त्र का दान करें ।
    • मीन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पीले रंग के वस्त्र का दान करें।

    यह भी पढ़ें: अक्टूबर महीने में कब है करवा चौथ? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।