Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Heramb Sankashti Chaturthi पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 21 Aug 2024 06:12 PM (GMT+05:30)

    धार्मिक मत है कि हेरंब संकष्टी चतुर्थी (Heramb Sankashti Chaturthi 2024) तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ...और पढ़ें

    Heramb Sankashti Chaturthi 2024: हेरंब संकष्टी चतुर्थी का धार्मिक महत्व
    Heramb Sankashti Chaturthi 2024: हेरंब संकष्टी चतुर्थी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं।
    2. कन्या राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध देव उच्च के होते हैं।
    3. हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी भाद्रपद महीने में मनाई जाती है। इस वर्ष 22 अगस्त को हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की उपासना की जाती है। साथ ही भगवान गणेश के निमित्त चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। भगवान गणेश की पूजा-उपासना करने से आर्थिक तंगी समेत सभी प्रकार के दुखों का नाश होता है। साथ ही जीवन में मंगल का आगमन होता है। साधक मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इस शुभ तिथि पर दान-पुण्य भी किया जाता है। अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी पर राशि अनुसार दान करें। दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। 

    यह भी पढ़ें: गणपति बप्पा के भोग में शामिल करें प्रिय चीजें, जीवन होगा खुशहाल


    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी पर गेहूं और गुड़ का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक चतुर्थी तिथि पर चावल और चीनी का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक संकष्टी चतुर्थी पर मनी प्लांट के पौधे का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक संकष्टी चतुर्थी पर सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक संकष्टी चतुर्थी पर गुलाब जल और शहद का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी पर नींबू और बैंबू प्लांट का दान करें।
    • तुला राशि के जातक संकष्टी चतुर्थी पर सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी पर लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
    • धनु राशि के जातक हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी पर तुलसी के पौधे का दान करें।
    • मकर राशि के जातक हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी पर शमी के पौधे का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक संकष्टी चतुर्थी पर नीलकंठ की तस्वीर का दान करें।
    • मीन राशि के जातक हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी पर केले के पौधे का दान करें।

    यह भी पढ़ें: Bhadrapada Chaturthi 2024: भाद्रपद में कब है हेरम्ब संकष्टी और गणेश चतुर्थी, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।