यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan 2023: सावन के पहले सोमवार पर करें इन चीजों का दान, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार
Sawan 2023 धार्मिक मान्यता है कि सावन महीने में गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त स ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Sawan 2023: सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस महीने में शिव परिवार की पूजा भक्ति भाव से की जाती है। साथ ही भगवान शिव के निमित्त सावन सोमवार का व्रत भी रखा जाता है। सावन सोमवार का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि सावन महीने में गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट भी दूर हो जाते हैं। सावन सोमवार पर महादेव को प्रसन्न करने हेतु विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप भी देवों के देव महादेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर इन चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा-दृष्टि से साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं-
सावन सोमवार पर करें इन चीजों का दान
- अगर आप विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर चांदी का शिवलिंग मंदिर में दान करें। चांदी का शिवलिंग दान करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
- अगर आप कालसर्प दोष से पीड़ित हैं, तो सावन सोमवार पर नाग का जोड़ा मंदिर में दान करें। इस उपाय को करने से कालसर्प दोष का प्रभाव समाप्त होता है।
- सावन सोमवार पर गरीबों एवं जरूरतमंदों को चावल का दान करें। साथ ही अखंडित चावल की खीर बनाकर भगवान शिव को अर्पित करें। इसके पश्चात, बचे खीर को मंदिर परिसर में वितरित कर दें। इस उपाय को करने से भगवान शिव की कृपा साधक पर बरसती रहती है। साथ ही कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
- अगर आप मानसिक और शारीरिक कष्ट से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर रुद्राक्ष का दान करें। इस उपाय को करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है।
- सावन महीने में दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। साथ ही सावन सोमवार पर दूध का दान करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।
- अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर गुड़ का दान करें। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है।
- अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर काले तिल का दान करें। इस उपाय को करने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त होता है। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।