Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: सपने में इन 4 चीजों का दिखना होता है बेहद अशुभ, कभी भी हो सकती है अनहोनी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 04 Apr 2024 09:05 PM (IST)

    जानकारों की मानें तो सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता होता है। खासकर रात्रि के अंतिम चरण में देखे गए सपनें आगामी भविष्य के संकेत होते हैं। सपने अच् ...और पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में इन 4 चीजों का दिखना होता है बेहद अशुभ, कभी भी हो सकती है अनहोनी
    Dream Astrology: सपने में इन 4 चीजों का दिखना होता है बेहद अशुभ, कभी भी हो सकती है अनहोनी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dream Astrology: सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से सपनों के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। जानकारों की मानें तो सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता होता है। खासकर, रात्रि के अंतिम चरण में देखे गए सपनें आगामी भविष्य के संकेत होते हैं। सपने अच्छे और बुरे दोनों होते हैं। कई ऐसे सपने हैं, जो किसी अनहोनी के संकेत होते हैं। इन सपनों को देखने के बाद बिल्कुल अनदेखी न करें। इसके लिए घर के बड़े-वृद्ध से सलाह लें। इसके बाद पंडित जी से सलाह लेकर आगामी अनहोनी को टालने हेतु उपाय करें। इसके लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप भी कर सकते हैं। आइए, इन सपनों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब है राम नवमी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

    ऊंट

    स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में ऊंट दिखना शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब होता है कि जल्द आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इस स्थिति में आपकी गर्दन या चेहरे पर चोट लग सकती है।

    अंगरक्षक

    अगर आप सपने में अपने साथ बॉडीगार्ड को देखते हैं, तो ये खुश होने की बात नहीं है। सपने में बॉडीगार्ड दिखना शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि जल्द आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। अगर बॉडीगार्ड किसी और के साथ देखते हैं, तो आपके किसी मित्र के साथ अनहोनी हो सकती है।

    अगरबत्ती

    सपने में जलती अगरबत्ती दिखना भी शुभ नहीं होता है। सपने में जलती अगरबत्ती या अगरबत्ती जलाने के सपने देखने का मतलब है कि जल्द ही आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

    गगनचुंबी इमारत

    जानकारों की मानें तो सपने में गगनचुंबी इमारत दिखना भी शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि आपको आने वाले समय में मामूली या गंभीर चोट लग सकती है।

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

    खबरें और भी