Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: जानिए क्या संकेत देते हैं सपने में रोते-हंसते बच्चे, जीवन में हो सकते हैं ये बदलाव

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 12:31 PM (IST)

    Dream Meaning रात में हर व्यक्ति को किसी-न-किसी तरह के सपने आते हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो हर सपना हमें हमारे भविष्य से जुड़ी कई बातें बता सकता ह ...और पढ़ें

    Dream Astrology क्या है सपने में बच्चों को देखने का मतलब।
    Dream Astrology क्या है सपने में बच्चों को देखने का मतलब।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Swapna Shastra: सपनों के शास्त्र को स्वप्न शास्त्र कहा जाता है। जिसमें यह बताया जाता है कि सपने में दिखने वाली अलग-अलग चीजें या घटनाएं हमें हमारे भविष्य के बारे में क्या संकेत देती हैं। कई बार हम जो सपने में देखते हैं, उनका अर्थ नहीं समझ पाते। तो चलिए जानते हैं कि सपने में बच्चों का आना किस बात की ओर इशारा करता है।

    बच्चों के सपने शुभ या अशुभ

    यदि आपको सपने में छोटे बच्चे दिखाई देते हैं, तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी आने वाली है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन भी होगा। वहीं, अगर आपको सपने में थोड़े बड़े बच्चे दिखाई देते हैं, तो यह भी आपके लिए शुभ सपना हो सकता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा।

    रोता हुआ बच्चा

    यदि आपको सपने में कोई छोटा बच्चा रोते हुए दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आपकी कोई मनोकामना जल्द पूरी होने वाली है। साथ ही यह भी माना गया है कि इस प्रकार का सपना किसी बड़ी बीमारी की ओर इशारा करता है।

    हंसता हुआ बच्चा

    अगर आपको अपने सपने में हंसता हुआ बच्चा दिखता है, तो उसका अर्थ है कि आपके बिगड़े हुए काम जल्दी बनने वाले हैं। साथ ही आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।

    जुड़वा बच्चे

    सपने में जुड़वा बच्चों के देखने का अर्थ है, कि आपको जल्द ही नौकरी में प्रमोशन मिलने वाला है। साथ ही जिन लोगों को संतान की चाह है, यह सपना उनके लिए संतान प्राप्ति का संकेत भी हो सकता है।  

    खबरें और भी

    बच्चे को गोद में लेना

    अगर आप सपने में किसी नवजात बच्चे को अपनी गोद में लेते हुए दिखाई देते हैं, तो इस सपने का अर्थ है कि आपके किसी करीबी के घर बच्चे का जन्म हो सकता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'