Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: इन 5 सपनों को स्वप्न शास्त्र में माना जाता है बेहद शुभ, बनते हैं सभी बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 02:34 PM (IST)

    Dream Astrology अक्सर लोग मृत्यु के सपने देखने पर डर जाता है। हालांकि स्वप्न शास्त्र की मानें तो मृत्यु का सपना देखना शुभ होता है। यह संकेत है कि आपकी ...और पढ़ें

    Dream Astrology: इन 5 सपनों को स्वप्न शास्त्र में माना जाता है बेहद शुभ, बनते हैं सभी बिगड़े काम
    Dream Astrology: इन 5 सपनों को स्वप्न शास्त्र में माना जाता है बेहद शुभ, बनते हैं सभी बिगड़े काम

    नई, दिल्ली, Dream Astrology: सपने का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। ये सपने आगामी भविष्य के संकेत वाहक होते हैं। व्यक्ति रात में सोते समय अच्छे और बुरे सपने देखते हैं। हालांकि, नींद में बुरे सपने देखने का आशय यह नहीं है कि आपके साथ बुरा ही होगा। कई बुरे सपने शुभ भी माने जाते हैं। इन सपनों का संकेत हैं कि आपके जीवन में सब कुछ सही होने वाला है। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आइए, इन सपनों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

    -अक्सर लोग मृत्यु के सपने देखने पर डर जाता है। हालांकि, स्वप्न शास्त्र की मानें तो मृत्यु का सपना देखना शुभ होता है। यह संकेत है कि आपकी मनोकामना आने वाले दिनों में पूर्ण होने वाली है। वहीं, शव का देखना भी शुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में नई शुरुआत होने वाली है। आसान शब्दों में कहें तो नए जीवन की शुरुआत करने वाले हैं।

    -सपने में शेर देखने पर कोई भी इंसान डर जाता है। उस समय व्यक्ति के पसीने छूटने लगते हैं। हालांकि, सपने में शेर दिखना शुभ होता है। यह संकेत है कि आपके जीवन में कुछ ऐसा होने वाला है, जिससे आपके सभी रुके काम पूरे हो जाएंगे। आसान शब्दों में कहें तो अगर कोर्ट कचहरी का मामला है, तो आपको विजयश्री प्राप्त होगी।

    -कुछ लोगों को सपने में सांप दिखाई देता है। सपने में सांप दिखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह है कि आप अपने नव जीवन की शुरुआत करने वाले हैं। खासकर, सांप अपने बिल के पास है, तो यह और भी शुभ होता है।

    खबरें और भी

    -स्वप्न शास्त्र में सपने में किसी व्यक्ति को पूजा करते देखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आपकी जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर होने वाली है।

    - सपने में भगवान को देखना आपके और आपके परिवार के लिए शुभ रहने वाला है। आपको सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी। सभी प्रकार के दुख संकटों से आपको मुक्ति मिलने वाली है।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'