Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में बार-बार आ रहे हैं कीड़े-मकोड़े, तो क्या हो सकता है इनका मतलब?

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 04:59 PM (IST)

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने भविष्य की घटनाओं का संकेत देते हैं। इसी तरह कीड़े-मकोड़ों से जुड़े सपनों के अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं। कुछ सपने ऐसे ...और पढ़ें

    क्या होता है सपने में कीड़े-मकोड़े देखने का अर्थ? (AI Generated Image)

    क्या होता है सपने में कीड़े-मकोड़े देखने का अर्थ? (AI Generated Image)

    HighLights

    1. आपके कुछ सपने दे सकते हैं एक खास संकेत। 

    2. क्या आपको भी सपने में दिखाई दे रहे हैं कीड़े-मकोड़े।

    3. शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं इस तरह के सपने।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि हर सपना भविष्य की घटनाओं के बारे में कुछ-न-कुछ संकेत देता है। हर सपने के अलग-अलग मायने होते हैं। अगर आपको भी बार-बार कनखजूरे या कॉकरोच आदि जैसे कीड़े-मकोड़े दिखाई दे रहे हैं, तो स्वप्न शास्त्र में इन सपनों का एक खास मतलब बताया गया है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    कनखजूरे का सपना

    अगर आपको भी सपने में बार-बार कनखजूरा दिखाई दे रहा है, तो यह सपना शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत दे सकता है। अगर आप सपने में खुद को कनखजूरे को मारते हुए खुद को देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको किसी बड़े संकट से मुक्ति मिल सकती है।

    वहीं अगर आप कनखजूरे को कान में घुसते हुए दिखते हैं, तो इसका अर्थ यह माना जाता है कि आपका किसी से विवाद हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

    Kankhajura i

    (Picture Credit: Freepik)

    सपने में कॉकरोच देखना

    सपने में कॉकरोच देखना शुभ नहीं माना गया। स्वप्न शास्त्र में इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आर्थिक तंगी व धोखा आदि शामिल है। अगर आपको बार-बार कॉकरोच का सपना आ रहा है, तो ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि आप सतर्क रहें और किसी भी विवाद व बुरी संगति से दूर रहें।

    cockroaches i

    (Picture Credit: Freepik)

    सफेद रंग के कीड़े से जुड़ा सपना

    अगर आपने सपने में किसी सफेद रंग के कीड़े को देखा है, तो यह सपना भी शुभ नहीं माना जाता। इस सपने का अर्थ हो सकता है कि आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही स्वप्न शास्त्र में इस सपने को लेकर यह माना गया है कि आप किसी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपको सपने में सफेद कीड़ा दिखाई देता है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Dream Astrology: शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है सपने में पितरों को देखना, मिलते हैं ये खास संकेत

    यह भी पढ़ें - Dream Astrology: सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत, हो जाएं सतर्क

     अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।