Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Utsav 2023: क्या आपको भी सपने में बप्पा ने दिए हैं दर्शन, जानें क्‍या हो सकता है इसका अर्थ

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 05:50 PM (IST)

    Lord Ganesha dreams हिंदू धर्म में गणेश जी को विघ्नहर्ता खुशकर्ता आदि कई नामों से पुकारा जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य से पहले गणेश जी की पूजा करने स ...और पढ़ें

    Lord Ganesha in dreams जानिए सपने में गणेश जी के दिखने का अर्थ।
    Lord Ganesha in dreams जानिए सपने में गणेश जी के दिखने का अर्थ।

    HighLights

    1. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश उसत्व।
    2. सभी विघ्नों को हरने के कारण विघ्नहर्ता कहलाते हैं गणेश जी।
    3. सपने में भगवान गणेश को देखने का क्या है अर्थ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Ganesh in dreams: 19 सितंबर 2023 से गणेश चतुर्थी के दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में पूरे देश में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। गणेश उत्सव के इस विशेष मौके पर अगर आपको सपने में गणेश जी के दर्शन होते हैं तो यह सपना आपको कुछ खास संकेत देता है। आइए जानते हैं कि गणेश जी का सपना क्या संदेश देता है।

    गणेश जी को चूहे की सवारी करते हुए देखना

    यदि आपको सपने में गणेश जी अपने वाहन यानी चूहे की सवारी करते हुए दिखाई देते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसे बहुत ही शुभ माना गया है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको धन लाभ होने वाला है।

    यह भी पढ़ें - Ganesh Utsav 2023: गणेश जी की मूर्ति दूर कर सकती है घर और ऑफिस के वास्तु दोष, जानिए कैसे

    जब ब्रह्म मुहूर्त में आए ये सपना

    हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को बहुत ही शुभ समय माना जाता है। ऐसे में यदि आप ब्रह्म मुहूर्त में गणेश जी का सपना देखते हैं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि भगवान गणेश आपसे प्रसन्न हैं। इस सपने का एक अर्थ यह भी है कि करियर में आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

    शुभफलदायी है ये सपना

    गणेश उत्सव के शुभ अवसर पर यदि आप सपने में खुद को भगवान गणेश की पूजा करते हुए देखते हैं तो यह सपना आपकी किस्मत खोल सकता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। गणेश जी के आशीर्वाद से आपके सभी कष्ट दूर होंगे।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'