Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swapna Shastra: तरक्की का संकेत देते हैं ये 5 सपने, आपने भी देखे हैं, तो हो जाएं खुश

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 06:31 PM (GMT+05:30)

    स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति का हर सपना उसे आने वाले भविष्य के बारे में कुछ न कुछ संकेत दे सकता है। यह संकेत शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भ ...और पढ़ें

    Dreams Indicate Progress तरक्की का संकेत देते हैं ये 5 सपने।
    Dreams Indicate Progress तरक्की का संकेत देते हैं ये 5 सपने।

    HighLights

    1. हर सपना दे सकता है कोई खास संकेत।
    2. भविष्य के बारे में कई चीजें बताता है आपका सपना।
    3. कुछ सपने देते हैं व्यक्ति की तरक्की का संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dreams Indicate Progress: स्वप्न शास्त्र में व्यक्ति के सपनों को बहुत-ही खास माना गया है। हर सपना भविष्य में होने वाली घटनाओं से संबंधित माना गया है। जहां कुछ संकेत आपको भविष्य में होने वाले लाभ का संकेत देते हैं, तो वहीं कुछ संकेत अशुभ घटनाओं की ओर भी संकेत करते हैं। स्वप्न शास्त्र में कुछ सपनों को बहुत ही अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं उन सपनों के बारे में। 

    ये सपना है खास

    यदि आप खुद को सपने में मिट्टी खोदते हुए देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र में ऐसा सपना बहुत-ही शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको अपने करियर में अपार सफलता मिलने वाली है। इसके साथ ही नौकरी या बिजनेस में लाभ के योग बन सकते हैं।

    गेंद खेलते हुए देखना

    आप सपने में खुद को गेंद खेलते हुए देखते हैं, तो इस सपने को भी अच्छा माना जाता है। इसका अर्थ है कि करियर के क्षेत्र में आने वाली समस्याएं जल्द दूर होने वाली है। साथ ही आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

    ढोल बजाना

    जब कोई व्यक्ति सपने में खुद को ढोल बजाते हुए देखा है, तो यह भी एक करियर की दृष्टि से अच्छा माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आपको जीवन में जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

    खबरें और भी

    ऐसे हाथ देखना

    अगर कोई व्यक्ति सोते समय सपने में खुद के हाथों को मैला देखते हैं, तो इसे भी सपने शास्त्र में एक शुभ सपना के तौर पर देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आप जो कार्य कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

    ऊंचाई पर चढ़ने का सपना

    अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को किसी ऊंचे स्थान पर चढ़ते हुए देखा है, तो उसे खुश हो जाना चाहिए। क्योंकि यह सपना भी जीवन में आने वाली तरक्की की ओर इशारा करता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'