यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Swapna Shastra: क्या आपने भी सपने में देखा है हंस या तोता, तो जानिए क्या हो सकता है इसका मतलब
स्वप्न शास्त्र में भविष्य के बारे में कुछ खास संकेत दे सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं तो कुछ ...और पढ़ें

HighLights
- स्वप्न शास्त्र में बताया गया है हर सपने का महत्व।
- स्वप्न शास्त्र के मुताबिक कुछ पक्षियों को माना गया है शुभ।
- सपने में इन पक्षियों के दिखने पर मिलते हैं शुभ संकेत।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Auspicious signs in Dreams: सोते समय हमें कई तरह के सपने आते हैं, लेकिन हम सभी का अर्थ नहीं समझ पाते। लेकिन स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि हर सपना व्यक्ति को कुछ न कुछ संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो, कुछ पक्षियों को सपने में देखना बहुत ही शुभ माना गया है। यह व्यक्ति को भविष्य के बारे में बहुत ही शुभ संकेत देते हैं। आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में।
हंस का दिखना
स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि यदि आपको सपने में पानी में तैरता हुआ हंस दिखाई देता है या फिर दो हंसों का जोड़ा दिखाई देता है, तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। यह आपके लिए घर में मांगलिक कार्य होने का संकेत दे सकता है। इसके साथ ही यह सपना धन लाभ की ओर भी इशारा करता है। लेकिन यदि आपको सपने में काले रंग का हंस या मृत हंस दिखाई देता है, तो यह एक बुरा सपना माना जाता है।
मिलते हैं तरक्की के संकेत
सपने में सारस पक्षी को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे भी धन लाभ से जोड़कर देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आपको कारोबार में तरक्की मिल सकती है। लेकिन अगर आप सपने में मछली पकड़ते हुए सरस को देखते हैं, तो इसे एक अच्छा संकेत नहीं माना जाता।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में लगा लें इन तीन पक्षियों की तस्वीर, पॉजिटिव बना रहेगा माहौल
मजबूत होगा प्रेम संबंध
हिंदू धर्म में तोते को शुभता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में यदि आप सपने में तोता देखते हैं, तो यह भी एक शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम-संबंध और भी मजबूत होंगे और घर में सुख शांति बनी रहेगी।
खबरें और भी
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'