Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dussehra 2024 Date: पति-पत्नी में हमेशा बनी रहती है अनबन, तो दशहरे पर जरूर आजमाएं ये उपाय

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 11:47 AM (IST)

    हिंदू धर्म में दशहरे का पर्व (Dussehra 2024 Date) विशेष महत्व रखता है। यह पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इस त्योहार को म ...और पढ़ें

    Dussehra 2024 Date दशहरे के दिन करें ये उपाय।
    Dussehra 2024 Date दशहरे के दिन करें ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। यदि बिना वजह आपके वैवाहिक जीवन में अनबन की स्थिति बनी हुई है, तो इसके लिए आप दशहरे के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे आपके शादीशुदा जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। चलिए जानते हैं कि दशहरे के दिन मिलकर पति-पत्नी क्या उपाय कर सकते हैं।

    सुख-समृद्धि का होगा आगमन

    दशहरे के दिन पति-पत्नी को मिलकर रोली, कुमकुम और लाल रंग के फूलों से अपने घर में रंगोली बनानी चाहिए। यदि आप इस रंगोली को अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बनाते हैं, तो इससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं और उनका घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

    करें इन चीजों का दान

    आप दशहरे के दिन दान करने का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में दशहरा पर पति-पत्नी को अन्न या फिर वस्त्र का गुप्त दान करना चाहिए। इससे आपको पुण्य फल की प्राप्ति होती है और आपका घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

    यह भी पढ़ें - Dussehra 2024: कब मनाया जाएगा दशहरा? नोट करें पूजा का समय और नियम

    गृह क्लेश से मिलेगा छुटकारा

    दशहरे के दिन पति-पत्नी को मिलकर शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इसी के साथ पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक भी जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का वास बना रहता है। जिससे गृह क्लेश की स्थिति से भी जातक को छुटकारा मिलता है।

    खबरें और भी

    बनेंगे तरक्की के योग

    दशहरे के दिन पति-पत्नी नारियल का दान भी कर सकते हैं। दान करने से पहले इस नारियल को एक पीले कपड़े में लपेटें और इसके साथ एक जनेऊ, पान और मिठाई भी रख दें। इसके बाद दशहरे के दिन आप इन सभी चीजों को भगवान राम के मंदिर में अर्पित कर दें। ऐसा करने से जातक को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने लगती है। 

    यह भी पढ़ें - Dussehra 2024: दशहरा के दिन इन कार्यों से बनाएं दूरी, वरना जीवन में भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।