Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dussehra 2024 Rashifal: इन 3 राशियों की दशहरा पर बदलेगी किस्‍मत, बनेंगे बिगड़े काम! जानें अपना भाग्य

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 08:37 AM (IST)

    दशहरा का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का संहार किया था जिसके चलते इस दिन को विजयदश ...और पढ़ें

    Dussehra 2024 Rashifal: ये हैं वो लकी राशियां।
    Dussehra 2024 Rashifal: ये हैं वो लकी राशियां।

    HighLights

    1. दशहरा का पर्व बेहद खास माना जाता है।
    2. दशहरा के दिन भगवान राम की पूजा का विधान है।
    3. दशहरा पर लोग रावण और उनके भाइयों के पुतले को जलाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दशहरा का पर्व बेहद खास माना जाता है। इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व 12 अक्टूबर, 2024 यानी आज मनाया जा रहा है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन प्रभु राम की पूजा करने से सुख और शांति में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन सफलता की ओर अग्रसर होता है।

    ऐसा कहा जा रहा है कि यह दिन कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इस दिन शश राजयोग और मालव्‍य राजयोग बन रहा है, तो आइए उन लकी राशि वालों (Dussehra 2024 Rashifal) के नाम जानते हैं।

    ये हैं लकी राशियां (Dussehra 2024 Rashifal)

    वृषभ (Taurus)

    वृषभ राशि के जातकों के लिए दशहरा का पर्व खुशियां लेकर आ रहा है। इन लोगों को करियर में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। साथ ही ऊंचा पद प्राप्त होगा। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत प्राप्त होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस राशि के लोगों को भगवान राम के वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे इनका दिन और भी मंगलमय होगा।

    तुला (Libra)

    तुला राशि के लोगों के लिए यह दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। इन जातकों को धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही इन लोगों की पर्सनालिटी का आकर्षण बढ़ेगा। मनचाही नौकरी मिलेगी। इसके साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा और रिश्ते मधुर होंगे। ऐसा कहा जा रहा है इस दिन मां दुर्गा के नामों का जाप करना परम कल्याणकारी होगा।

    खबरें और भी

    मकर (Capricorn)

    मकर राशि के लोगों के लिए यह दिन बेहतरीन होने वाला है। यह दिन इन जातकों के करियर के लिए काफी अच्छा रहेगा। इन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं, बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। इस दिन को और भी शुभ बनाने के लिए भगवान राम का ध्यान करें।

    यह भी पढ़ें: Dussehra 2024: कब मनाया जाएगा दशहरा? नोट करें पूजा का समय और नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।