Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ekdant Sankashti Chaturthi पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का पाठ, बन जाएंगे सभी रुके काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 12 May 2025 11:15 PM (IST)

    भगवान गणेश की विघ्नहर्ता (Ekdant Sankashti Chaturthi 2025) भी कहा जाता है। इसके लिए भगवान गणेश की पूजा करने से सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते ...और पढ़ें

    Ekdant Sankashti Chaturthi 2025: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें?
    Ekdant Sankashti Chaturthi 2025: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. भगवान गणेश को बुधवार का दिन प्रिय है।
    2. इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
    3. भगवान गणेश की पूजा से सुखों में वृ्द्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके लिए बुधवार और चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। इस साल शुक्रवार 16 मई को एकदंत संकष्टी चतुर्थी है।

    ज्योतिषियों की मानें तो ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शिववास और सिद्ध योग समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सुखों का आगमन होगा। अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: शनि की ढैय्या से मुक्ति के लिए करें ये उपाय, जीवन में होंगे चमत्कारी बदलाव

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के समय 'ॐ गजाननाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ विनायकाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के समय 'ॐ द्वैमातुराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी को पूजा के समय 'ॐ प्रमुखाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ विष्णुप्रियाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन  पूजा के समय 'ॐ सुखनिधये नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक नएकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ महावीराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के समय 'ॐ प्रमधाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ भवात्मजाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन 'ॐ पार्वतीनन्दनाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ मोदकप्रियाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान 'ॐ मङ्गलप्रदाय नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: मीन राशि के जातकों को कब मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति? इन उपायों से करें शनिदेव को प्रसन्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी