Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या पर करें ये चमत्कारी उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 03:40 PM (IST)

    सनातन धर्म में अमावस्या (Falgun Amavasya 2024) तिथि का अधिक महत्व है। अमावस्या के दिन पितरों की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही पवित्र नदी ...और पढ़ें

    Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या पर करें ये चमत्कारी उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
    Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या पर करें ये चमत्कारी उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

    HighLights

    1. सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है।
    2. फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को है।
    3. इस दिन पवित्र नदी में स्नान, ध्यान और दान किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Amavasya Ke Upay: हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म में इस तिथि का अधिक महत्व है। अमावस्या के दिन पितरों की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही पवित्र नदी में स्नान, ध्यान और दान किया जाता है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से साधक को जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।

    इस बार फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आ रही मुश्किलों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं फाल्गुन अमावस्या के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या पर करें इस स्तोत्र का पाठ, पितृ होंगे प्रसन्न

    फाल्गुन अमावस्या के उपाय (Falgun Amavasya Ke Upay)

    • फाल्गुन अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने का अधिक महत्व है। इस दिन गरीब लोगों को भोजन खिलाना और पैसों का दान करना उत्तम होता है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से इंसान को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। आप श्रद्धा अनुसार कपड़े, चीनी, शक्कर, अनाज आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
    • अगर आप पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो फाल्गुन अमावस्या के अवसर पर पशु-पक्षियों के लिए दाना डालें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और इंसान के जीवन की परेशानी दूर होती है।
    • यदि आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप फाल्गुन अमावस्या के दिन निम्न मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और पितृ प्रसन्न होते हैं।

    'ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि। शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्'

    फाल्गुन अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 09 मार्च को संध्याकाल में 06 बजकर 17 मिनट से होगा और जिसका समापन 10 मार्च को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च 2024, दिन रविवार को मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Falgun Amavasya 2024: कब है फाल्‍गुन अमावस्‍या? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit- Freepik