Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन में मिलेंगे बुरे परिणाम

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 09:05 AM (IST)

    इस बार फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च (Falgun Amavasya 2024) को मनाई जाएगी। अमावस्या के दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है जिनको करने से इंसान को जीव ...और पढ़ें

    Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम
    Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम

    HighLights

    1. अमावस्‍या तिथि भगवान विष्णु और पूर्वजों को समर्पित है।
    2. फाल्गुन अमावस्‍या के दिन पूर्वजों का तर्पण किया जाता है।
    3. इसके अलावा गंगा स्नान और दान करने का भी विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Amavasya 2024: सनातन धर्म में अमावस्‍या तिथि का विशेष महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु और पितरों को समर्पित है। इस अवसर पर पितरों को पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। इसके अलावा गंगा स्नान और दान करने का भी विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से पूर्वजों की कृपा से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस बार फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को मनाई जाएगी। अमावस्या के दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है, जिनको करने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या पर करें फिटकरी के ये उपाय, कई समस्याओं का होगा निवारण

    न करें ये कार्य

    • फाल्गुन अमावस्या के दिन इंसान को किसी के प्रति मन में गलत नहीं सोचना चाहिए। इसके अलावा क्रोध  करने और नए कपड़े खरीदने से बचना चाहिए।
    • फाल्गुन अमावस्या के दिन किसी से पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान को जीवन में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    • इस दिन तामसिक भोजन (मांस, मछली, अंडा लहसुन और प्याज) का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • इसके अलावा इस दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि देर तक सोने से इंसान को अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
    • फाल्गुन अमावस्या के दिन सुनसान जगहों पर नहीं जाना चाहिए। मान्यता के अनुसार, इन जगहों पर नकारात्मक शक्तियों का असर अधिक रहता है। ऐसे में इंसान पर नकारात्मक शक्तियां हावी हो सकती हैं।

    फाल्गुन अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या तिथि की शुरुआत 9 मार्च 2024 को शाम 6 बजकर 17 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 10 मार्च को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में फाल्गुन अमावस्य 10 मार्च को मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या के दिन करें पितृ स्तोत्र और कवच का पाठ, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    Pic Credit - Freepik

    खबरें और भी